दिल्ली: प्रदेश भाजपा के संगठन चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नागपाल ने की आज याने कि 26 मई, 2025 को दिल्ली के सभी 14 नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश परिषद के लिये 105 नवनिर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश परिषद के लिये 105 नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनायें दी हैं और आशा व्यक्त की है कि नई टीम संगठन विस्तार और सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन में सहयोगी होंगे।
आज घोषित जिला अध्यक्षों में विजेन्द्र धामा मयूर विहार, दीपक गाबा शाहदरा एवं चन्द्रपाल बक्शी पश्चिमी दिल्ली वर्तमान में भी जिला अध्यक्ष हैं। पहली बार नई टीम में दो महिला जिला अध्यक्ष राज शर्मा गौतम नजफगढ़ एवं माया बिष्ट दक्षिणी दिल्ली निर्वाचित हुई हैं। चार नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अरविन्द गर्ग चांदनी चौक, विनोद सहरावत उत्तर पश्चिमी, वीरेन्द्र बब्बर करोल बाग एवं मास्टर बिनोद कुमार नवीन शाहदरा पूर्व में भी इन्हीं जिलों के अध्यक्ष रह चुके हैं।
105 प्रदेश परिषद् सदस्यों में विधायक पवन शर्मा, कपिल मिश्रा, कैलाश गहलोत, करतार सिंह तंवर, प्रद्युम्न राजपूत, संदीप सहरावत, राजकुमार चौहान, नीरज बैसोया, अनिल शर्मा, राजकुमार भाटिया, तिलक राम गुप्ता, पूनम भारद्वाज, जितेन्द्र महाजन, कुलवंत राणा, श्याम शर्मा, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, पूर्व महापौर सुभाष आर्य, प्रीति अग्रवाल एवं श् नरेन्द्र चावला, वर्तमान प्रदेश पदाधिकारी सुनीता कांगड़ा, विनय रावत, नरेश कुमार ऐरण, श्र सारिका जैन, डॉ. सुमित भसीन, प्रवीण शंकर कपूर प्रमुख हैं।