
दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा पलटवार करते हुए ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशा के बहाने पंजाब को लगातार बदनाम कर रहे अमित शाह को भाजपा के इतिहास की याद करना चाहिए चिट्टा पार्टी (अकाली दल) के साथ मिलकर पंजाब में फिर से नशा बेचने का सपना छोड़ दीजिए। 2007 से 2017 के बीच चिट्टा पार्टी और भाजपा की सरकार ने ही मिलकर पंजाब में नशा फैलाया था और अब गुजरात के अदानी पोर्ट के रास्ते भाजपा ही पंजाब में नशा फैला रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सबसे ज्यादा नशा भाजपा शासित राज्यों में है। क्या वहां नशा बेच कर आप लोगों का पेट नहीं भरा?

लखनऊ: दिल्ली में हालिया घर्टनाक्रमों को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने, अराजकता फैलाने और बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन की रचने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य चुनाव सुधार नहीं सत्ता हासिल करना है । वह पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे । आपातकाल, 1984 में सिख नरसंहार एवं कारसेवकों पर गोलीबारी का उल्लेख करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाये । उनका कहना है कि पिछले दिनों हुए घटनाक्रम गंभीर सवाल खड़े करते हैं । ऐसा लगता है कि लोकतांत्रिक कार्यों से सामाजिक निर्माण के बजाय राजनीतिक उद्देश्यों एवं अराजक कार्यों के लिए युवाओं को मोहरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है । एक प्रेस कांफ्रेंस में खुलकर कहा गया है कि रिजीम चेंज के लिए बांग्लादेश से प्रेरणा ली है । इनकी लड़ाई ना तो चुनाव सुधार के लिए है, ना ही एसआईआर के लिए और ना ही नौजवानों के उज्जवल भविष्य के लिए है । इनका एकमात्र उद्देश्य अराजकता पैदा करके सत्ता हासिल करना है ।
कांग्रेस के संरक्षण और शासनकाल में तीन सबसे बड़े अक्षम्य अपराध हुए । पहला अपराध 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी थी दूसरा 1984 में कांग्रेस के संरक्षण सिखों का नरसंहार और तीसरा 1990 में राम भक्त कारसेवकों के खून की नदियाँ बहाने वालों को समर्थन देकर उनकी सरकार को बचाना था । चौथा अपराध अब संविधान, संवैधानिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुंचाकर किया जा रहा है । कांग्रेस के इतिहास का पन्ना खोला जाए तो कई काले अध्याय मिलेंगे । लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि संविधान को जेब में रखकर वह अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं । इलेक्शन कमीशन एवं चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले लोकसभा में नेता विपक्ष को यह भी बताना चाहिये 1993 में चुनाव आयोग में अचानक बदलाव करते हुए रातोंरात दो नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए थे । 2006 में मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी ने तत्कालीन राष्ट्रपति से पत्र लिखकर चुनाव आयुक्त नवीन चावला को पद से हटाने की सिफारिश की थी । आरोप लगाया गया था कि उन्होंने चुनाव आयोग की संवेदनशील जानकारी कांग्रेस के नेताओं के साथ साँझा की थी । तत्कालीन सरकार ने उन्हें पद पर बरक़रार रखा ओर उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया । यह माना जाता था कि वह नेहरू गांधी परिवार के करीबी थे ।
इतना ही नहीं पाँच दशकों तक देश में बिना वोटर आईडी कार्ड के चुनाव हुए थे । वोटर आई कार्ड जारी होने के बाद कांग्रेस के लिए बहुमत पाना मुश्किल हो गया । स्वयं को गांधी जी का उत्तराधिकारी होने का दावा करने वाली कांग्रेस आज अराजकता और रिजीम चेंज की बातें करकर अपनी राजनीतिक पराजय का बदला देश से लेना चाहती है । यह कांग्रेस के नैतिक मूल्यों के पतन की प्रकाष्ठा है ।

दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के चेयरमैन मीडिया एंड कम्युनिकेशन पवन खेड़ा जो कि राज्य सभा सांसद भी हैं, ने प्रधानमंत्री को अल्बर्ट पिंटो की संज्ञा दे डाली । उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि यह गुस्सा जाती हुई सरकार का है । उनका कहना है कि उनकी पार्टी आंदोलन एवं चुनाव के जरिये सत्ता में बदलाव चाहती है । इसके लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी है । उनकी पार्टी हर उस आंदोलन के साथ है जो संविधान बचाने के लिए किया जाए । उन्होंने दावा किया है कि शासन तंत्र से जुड़े 200 अधिकारी उनके साथ हैं एवं हाल ही में हुई गृहमंत्री अमित शाह की समाचार पत्रों के संपादकों की बैठक की कार्यवाही की जानकारी उन्हें शामिल पत्रकारों से मिल ही जाती है ।
पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 'वोट चोर- गद्दी छोड़' अभियान चलाया ओर आज पूरा देश भी यह खुलकर बोल रहा है। हमें इस 'वोट चोर' सरकार को हराना है, सिस्टम को बदलना है।बीचुनाव के जरिए regime बदलना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन राजनाथ सिंह और BJP के नेता इससे नाराज हैं, क्योंकि इन्हें लोकतंत्र की आदत नहीं रही। उनका कहना है कि सच्चाई ये है कि जब भाजपा को लोकतंत्र में सवाल झेलने होते हैं, तो यही लोकतंत्र उन्हें देशद्रोह लगने लगता है।
उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे प्रणब मुखर्जी जी ने एक अच्छी बात कही थी - "It is the Opposition’s duty to oppose, expose and if possible depose. प्रधानमंत्री और उनकी पूरी मंत्रिमंडल को यह बात नागवार गुजरती है। उनको लगता है कि यह तो देशविरोधी है। देश और लोकतंत्र की रक्षा करने वाले लोग यही बात कहेंगे कि वे इस सिस्टम को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह को बताना चाहिए कब ऐसा आंदोलन हुआ, जब विपक्ष ने मांग की है कि इस सरकार को 5 नहीं 10 साल दे दिया जाए। जब हम विपक्ष में थे या फिर ये विपक्ष में थे तब भी ऐसा कभी नहीं हुआ।
जब भी विपक्ष सड़कों पर आता है तो विरोध करने आता है, खुलासा करने आता है और डिपोज करने आता है। इनको चुनाव हराने आता है। यह हमारी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। अगर आपको इन बातों से आपत्ति है तो संविधान बदल कर दिखा दें। उन्होंने कहा कि कहिए आंदोलन करना और सरकार बदलने की मंशा रखना गैरकानूनी और देशद्रोह है। हमें मालूम है कि इनका मुख्य मकसद संविधान बदलना ही है।


दिल्ली: लव कुश रामलीला में आज मनोज तिवारी केवट बने थे । उन्होंने प्रभु राम, सीता मैया एवं लक्ष्मण जी को नैया पार करवाई थी । उन्हें केवट के लिबास में देखकर मुस्कराये बिना नहीं रह सके सांसद प्रवीण खंडेलवाल के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन । अपनी मधुर आवाज और गीतों के माध्यम से उन्होंने रामलीला के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लीला के दौरान केवट प्रसंग के साथ सुमंत की वापसी, राजा दशरथ के देहावसान, भरत-कैकेयी संवाद तथा चित्रकूट में भरत मिलाप जैसे भावनात्मक प्रसंगों का मंचन किया गया। इन प्रसंगों में प्रभु श्रीराम के प्रति प्रेम, त्याग, कर्तव्य और पारिवारिक मर्यादाओं का मार्मिक चित्रण देखने को मिला।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार जानकारी देते हुए कहा कि आज रामलीला के मंचन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद एवं प्रसिद्ध कलाकार श्री मनोज तिवारी तथा सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया ने भी रामलीला का अवलोकन किया।इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि रामलीलाएं भारतीय संस्कृति और परंपरा की सशक्त प्रतीक हैं। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें आदर्श, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। हम सभी को उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए |


दिल्ली: सी.जे.पी. के नेता सौरभ दास एवं आशुतोष रांका गुमराह युवा हैं और देश में युवाओं को विदेशी पैसे के सहारे गुमराह करने में लगे हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा जो कि केंद्रीय राज्य मंत्री भी हैं, ने कहा कि दास एवं रांका ने अभिजीत दिपके के साथ अभी चार दिन पहले मजिस्ट्रेट न्यायालय में बाँड भरा था की हम एक साल तक कोई गैर कानूनी कृत्य नही करेंगे पर कल जैसे ही दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल सूची से हटाया तो सौरभ दास एवं आशुतोष रांका एक अन्य साथी अजिंके शिंदे को भी साथ लेकर जंतर-मंतर पहुंच गये।

दिल्ली: ओम ठाकुरानी प्रॉडक्शन और निर्माता संदीप तोमर ने अपनी आगामी फिल्म ‘लव स्टोरी अभिमन्यु की’ के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इससे पहले यह फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ शीर्षक से जानी जाती थी। इस कार्यक्रम में निर्माताओं और कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की तथा फिल्म के विषय, उसकी सामाजिक प्रासंगिकता और कहानी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रगति तिवारी, विशाल मोहन और रजत तंवर उपस्थित रहे।

दिल्ली: धरने के लिए प्रतिबंधित स्थल जंतर मंतर में जबरन घुसने एवं सरकारी काम में दखल देने के आरोप में कॉक्रोच जनता पार्टी के सौरभ दास एवं आशुतोष रांका को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत की सजा सुनाई । उनके तीसरे साथी अजिंक्य शिंदे को 5000 रुपये के व्यक्तिगत बांड पर इस कंडीशन पर रिहा कर दिया गया है कि वह 6 महीने तक अच्छे चाल चलन के साथ शांति बनाये रखेंगे । आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी एवं वायरल हुई वीडियोज के अनुसार यह तीनों एवं इनके 11 अन्य साथी गत 13 अक्टूबर की सुबह जबरन गेट फाँदकर जबरन प्रतिबंधित धरना स्थल में घुस गए । जब तैनात पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो ये वहाँ पर चक्कर लगाके नारेबाजी करने लगे । नतीजन पुलिसबल इन्हें गिरफ्तार कर कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन ले गई ।
इनके ख़िलाफ़ धारा 223a/332/61 (2) के अंतर्गत दर्ज एफआईआर संख्या 289/26 FIR No 289/26 में बीएनएस की 221/115(2)/132/121(1)/3(5) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं । यह सजा इनको बार बार कानून का उलंघन एवं माहौल ख़राब करने के लिए सुनाई गई है ।

दिल्ली: गुजरात के तीन स्थानीय निकाय चुनावों एवं देश में हुए उपचुनावोां में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय को रेखांकित करते हुए राहुल गांधी एवं इंडिया गठबंधन पर करारा हमला बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि आज गुजरात में दो म्युनिसिपल्टी एवं एक म्युनिसिपल कॉपोरेशन में कुल 104 सीटों में से 90 सीटों पर भाजपा ने प्रचंड विजय प्राप्त की है। गांधीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन, जो कि उनके सांसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, उसमें भाजपा ने 44 में से 38 सीटों पर विजय प्राप्त की। आम आदमी पार्टी ने 32 की 32 सीर्टें लड़ीं और सभी 32 सीटों पर उसकी जमानत जब्त हो गई । गुजरात में भाजपा को यह जो प्रचंड विजय मिली है, वह गुजरात के मतदाताओं के मूँड को रेखाांकित करती है और यह भी स्पष्ट करती है कि गुजरात का मतदाता आज भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खडा है। गांधीनगर म्युनिसिपल कॉपोरेशन में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव की तुलना में 10% वोट की बढोतरी की है। वह यह बात राहुल राहुल गांधी तक पहुाँचाना चाहते हैं कि 41 साल के बाद आज भी एक भी चुनाव काांग्रेस गुजरात में नहीं जीत पाई है। अंतिम चुनाव 41 साल पहले 1985 में जीती थी उसके बाद से लगातार गुजरात में उनकी हार हो रही है। उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से पूछा सवाल क्या यह SIR का पररणाम है?
भाजपा और प्रधानमंत्री की लोकप्रियता को SIR का परिणाम कहकर झुठलाते हैं, उनको आत्मनिरीक्षण करना चाहिये । एक बहुत बडे सूबे में, जहाँ हमेशा आपका शासन रहता था, वहाँ 41 साल से आप एक भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं। यह इनके लिए
आत्मनिरीक्षण का बहुत बडा विषय है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अभी-अभी देश भर में तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में उपचुनाव हुए। तीनों राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली । नौगांव में भाजपा का प्रत्याशी 1,42,000 वोटों से जीता। यह सीट कांग्रेस पार्टी के पास थी, जो भाजपा ने उनसे छीन ली। नांदीग्राम में भाजपा का प्रत्याशी 76% वोटों के साथ 1,22,000 वोटों से जीता । पश्चिम बंगाल के रेजीगंज में भाजपा 75,000 से भी अधिक वोटों से जीती है । यह सीट तृणमूल के पास थी । पुदुचेरी में एनडीए के सहयोगी एआईएनआरसी के प्रत्याशी से 8,482 वोटों से जीती, जबकि काांग्रेस को सिर्फ़ 22% वोट मिले । राजस्थान में भी स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई । 90% नगर निगमों पर भाजपा ने कब्जा किया है, नगर परिषद में 66% और निगम पालिकाओं में 65% पर भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। यह चुनाव राहुल गांधी के लिए एक सबक है। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने 85% से अधिक सीटों में अपनी जमानत जब्त करवाई है।
उन्होंने कहा, वाह राहुल गांधी को यह भी बताना चाहते हैं कि त्रिपुरा में विलेज कमेर्टी(ग्राम सभा ) के जो चुनाव हुए, उनमें एनडीए ने कुल 4,600 सीटों में से 4,000 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें 77.5% वोट शेयर रहा। वहीं 4,600 सीटों में से काांग्रेस पार्टी को सिर्फ 14 सीटें मिली हैं। जो लोग ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और बैलेट पेपर का हवाला देते हैं, उन्हें वह बताना चाहते हैं कि ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। इससे यह तर्क भी खारिज हो जाता है कि बैलेट मशीन ही भाजपा को
चुनाव जिताती है। त्रिपुरा में 33 साल से काांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री नहीं बन पाया है और बंगाल में 54 साल से कांग्रेस को कोई जीत हासिल नहीं हुई है। बंगाल, त्रिपुरा और गुजरात में काांग्रेस पार्टी पिछले तीन, चार और पााँच दसकों से लगातार हार रही है। क्या यह SIR का पररणाम है? SIR तो 2024 के बाद शुरू हुआ। आप जब से काांग्रेस के मुख्य नेता, अध्यक्ष और अब नेता प्रतिपक्ष बने हैं, काांग्रेस पार्टी लगातार चुनाव हार रही है। आपको आत्मचिंतन करने की ज़रूरत है। फैब्रिकेटेड मीडिया इवेंट्स और झूठ का सहारा लेकर आप देश की जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकते। 14 पार्टियों का कैडर इकट्ठा करके डेढ़ किलोमीटर के दायरे में 8,000 की भीड जुटा लेने से आप देश की आवाज़ नहीं बन सकते।
काांग्रेस पर करारा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनका कांग्रेस पार्टी से निवेदन है कि देश की आवाज़ खेत-खलिहानों में, गाँव गांव में, दूर-सुदूर पहाड़ियों, जंगलों और नदियों के किनारे बसती है, वहाँ आपकी कोई पहुँच नहीं है। बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में दशकों से जनता ने कांग्रेस को नकारा और हराया है। आज भी कांग्रेस पार्टी जिस प्रकार की नकारात्मक राजनीति कर रही है,
वह उसे कोई लाभ नहीं पहुँचायेगी । उन्हें जनता के बीच जाना चाहिए और जनता से संपर्क करना चाहिए । SIR के बहाने घुसपैठियों को बचाने की राहुल गांधी की जो कार्ययोजना है, उसे देश की जनता भली-भााँदत समझ चुकी है और अब वह इनके झाँसे में आने वाली नहीं है।

दिल्ली: देश-विदेश में विख्यात लव कुश रामलीला कमेटी, लालकिला मैदान में रामलीला मंचन के तीसरे दिन कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि सीता स्वयंवर के दौरान विभिन्न देशों से आए शक्तिशाली राजाओं ने अपने-अपने अंदाज में भगवान शिव के विशाल धनुष को उठाने और धनुष भंग करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका। राजाओं की असफलता से निराश राजा जनक ने व्यथित होकर कहा कि क्या पृथ्वी वीरों से खाली है? उनके इन शब्दों को सुन, इसी बीच गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम आगे बढ़े, उन्होंने सहजता से शिव धनुष उठाया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष भंग हो गया। धनुष टूटने की गूंज के साथ ही पूरा रामलीला परिसर ‘सियावर रामचंद्र की जय’ और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। दर्शकों की तालियों और जयकारों ने माहौल को पूरी तरह राममय बना दिया। इसके बाद माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डालकर उनका वरण किया। ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ मिठाई बाटी, रंग-बिरंगी रोशनी, ताजे फूलों से सजा मंच और प्रभावशाली ध्वनि व्यवस्था के बीच प्रस्तुत इन दृश्यों को देखने के लिए रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी|

दिल्ली: इंद्रप्रस्थ पुनर्जागरण न्यास के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं श्री अभिजीत दीपके से अपील की है कि वर्तमान में चल रहे प्रदर्शनों के आयोजकों से संवाद कर त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शनों को दिसंबर के अंत तक स्थगित करने की पहल करें। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शनों को पूरी तरह स्थगित करना संभव न हो, तो उन्हें ऐसे स्थानों और तरीकों से आयोजित किया जाए, जिनसे बाजारों, यातायात और आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत में त्योहार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक उल्लास, पारिवारिक मिलन, सांस्कृतिक परंपराओं और आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण अवसर हैं। नवरात्र, विजयादशमी और करवा चौथ के बाद धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा तथा गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान बाजारों में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए निकलते हैं। इसके बाद दिसंबर में भी अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक अवसर आते हैं।

दिल्ली: कल कांग्रेस मुख्यालय पर भाजपा प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्रता की शिकार हुईं भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज सांसद कमलजीत सहरावत के साथ मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त श्री रोहित राजवीर सिंह को शिकायत पत्र सौंप कर संलग्न विडिओ में चिंहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्यवाई की मांग की। सांसद कमलजीत सहरावत के साथ आज पीड़ित कार्यकर्ताओं रचना वशिष्ठ, रश्मि वाजपेयी, रोशनी श्रेष्ठा, निवेदिता तिवारी एवं अनायता भाटी के आलावा अधिवक्ता संकेत गुप्ता, प्रदेश मंत्री गौरव खारी, प्रवक्ता यासिर जिलानी और महिला मोर्चा महामंत्री सुमन लता डागर मध्य दिल्ली पुलिस उपायुक्त से मिले और कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गई अभद्रता का विवरण बताया।
शिकायत सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा की कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की गई अभद्रता उन्हे अपने नेता राहुल गांधी से मिल रहे संस्कारों को साफ दर्शाती है। सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस तरह कल एक गर्भवती पत्रकार को धक्का दिया और उससे पहले महिला पुलिस कर्मियों से अशोभनीय व्यवहार किया वह किसी सूरत किसी शिक्षित सनातनी के नही हो सकते।

दिल्ली: केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों से शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने अपील की है कि गुरुद्वारा साहिबान की पवित्रता और सिख धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट प्रोटोकॉल बनाया जाए, जिसके तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों का पीछा करते हुए गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश करने से रोका जा सके। श्री रकाब गंज साहिब परिसर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरना ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका द्वारा गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस कार्रवाई के बचाव पर कड़ी आपत्ति जताई।

दिल्ली: भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी और प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के नेतृत्व में पार्टी की महिला सांसदों, विधायकों, पार्षदों और महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत जेएनयू की 11 छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के गंभीर मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल से काँग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकाला और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बैनर और पोस्टर के साथ दो घंटे तक चले इस रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से तीखे सवाल पूछे और आरोपी सांसद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने तथा उन्हें पुलिस के हवाले करने की मांग की।
इस प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा केंद्रीय राज्य मंत्री नीमूबेन जयंतीभाई, सावित्री ठाकुर और रक्षा निखिल खडसे सहित संध्या राय, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत, कृति देवी देबबर्मन, संगीता कुमारी, भारती पारधी, बिजुली कलिता मेधी, शोभनाबेन महेंद्रसिंह बारैया, मालविका देवी, हिमाद्री सिंह, मंजू शर्मा, अनीता शुभदर्शिनी, कमलेश जांगड़े, डॉ. लता वानखेड़े, पूनमबेन हेमतभाई माडम, कविता पाटीदार, संगीता यादव, डॉ. अलका गुर्जर, रेखा शर्मा, माया चिंतामन इवनाते, सुष्मिता देव, गीता शाक्य, कल्पना सैनी, स्वाति मालीवाल, एस. फांगनोन कोन्याक, डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी, श्रीमती माया नारोलिया, श्रीमती सीमा द्विवेदी, सुमित्रा बाल्मीक, लक्ष्मी वर्मा, अधिकारिमयुम शारदा देवी और दर्शना सिंह सहित भाजपा महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
‘नारी शक्ति हुंकार आंदोलन’ के तहत सुबह 11 बजे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल से कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ तक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। इसके बाद इंदिरा भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की हजारों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी के कथित महिला-विरोधी रवैये और दोहरे चरित्र के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस मुख्यालय से बाहर निकले काँग्रेस के समर्थकों ने प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं पर हमला किया, उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया। भाजपा की महिला नेत्रियों ने इसका कड़ा विरोध किया और उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि न्याय की आवाज अब दबेगी नहीं और महिला शक्ति झुकेगी नहीं। महिला मोर्चा अध्यक्ष ने आगे कहा #SexforMarks जैसे आपराधिक कृत्य करने वाले सांसद को राजनैतिक शरण देकर बचाने का काम करने वाले राहुल गांधी और काँग्रेस पार्टी के नेतृत्व को शर्म आनी चाहिए। काँग्रेस द्वारा महिला अधिकार की बात सिर्फ एक पाखंड मात्र है और असलियत में तो इनकी मानसिकता महिला विरोधी है। जेएनयू की 11 छात्राओं से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को पार्टी से निष्कासित करने और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज नई दिल्ली स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी से कांग्रेस मुख्यालय तक भाजपा महिला मोर्चा ने विशाल मार्च निकालकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेत्रियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पर आरोपी सांसद को संरक्षण देने के खिलाफ कडा विरोध दर्ज कर काँग्रेस से सवाल किया कि महिलाओं के सम्मान और न्याय के मुद्दे पर उनकी चुप्पी कब टूटेगी? महिला नेत्रियों की स्पष्ट मांग थी कि काँग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही तय होनी चाहिए और पीड़ित बेटियों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने काँग्रेस नेतृत्व चेतावनी देते हुए कहा अगर JNU छात्रों को शीघ्र न्याय नहीं मिल तो फिर सड़क पर उतरेंगे और महिलाओं के न्याय की लड़ाई और मजबूती से लड़ेंगे।

दिल्ली: लव कुश रामलीला कमेटी, लाल किला मैदान, दिल्ली में रविवार को रामलीला के भव्य शुभारंभ के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने काशी, मथुरा और दिल्ली से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि कि गणेश पूजन के पश्चात रामलीला के प्रथम दिन भगवान शिव-पार्वती प्रसंग, नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर, रावण-कुंभकर्ण की तपस्या तथा रावण-वेदवती संवाद जैसे प्रमुख प्रसंगों का भव्य एवं आकर्षक मंचन किया गया।चार सौ से ज्यादा फिल्मों में अपनी अभिनय कला का लोहा मनवा चुके विख्यात फिल्म अभिनेता पेंटल ने नारद की भूमिका में रामभक्तों की खूब वाहवाही बटोरी। इन प्रसंगों ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति, भक्ति और धर्म की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का संदेश दिया।
रामलीला मंचन के पश्चात सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं हनुमंत कृपा पात्र रसराज जी महाराज की भजन संध्या का आयोजन किया गया। महाराज जी ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण आवाज में प्रभु श्रीराम के भजनों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी कि पूरा रामलीला परिसर भक्तिरस में सराबोर हो उठा और वातावरण पूरी तरह राममय हो गया। उपस्थित रामभक्त भजनों की मधुर धुनों पर भावविभोर नजर आए। रामलीला के दूसरे दिन, सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को पुत्रेष्टि यज्ञ, प्रभु श्रीराम का जन्म, नामकरण संस्कार, महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, ताड़का वध एवं सुबाहु वध सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य मंचन किया जाएगा।

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों द्वारा अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भेजकर जानबूझकर गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में की गई नारेबाजी के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका एवं महासचिव जगदीप सिंह काहिलो ने इस बाबत दिल्ली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग की है ।
डीसीपी कार्यालय, पार्लियामेंट स्ट्रीट में अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भेजकर गुरुद्वारा बंगला साहिब में राजनीतिक नारेबाजी करवाई और एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर भ्रामक वीडियो जारी किए गए और गुरु घर को बदनाम करने की कोशिश की गई। डीसीपी कार्यालय, पार्लियामेंट स्ट्रीट में अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भेजकर गुरुद्वारा बंगला साहिब में राजनीतिक नारेबाजी करवाई और एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर भ्रामक वीडियो जारी किए गए और गुरु घर को बदनाम करने की कोशिश की गई। डीसीपी कार्यालय, पार्लियामेंट स्ट्रीट में अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने अपने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भेजकर गुरुद्वारा बंगला साहिब में राजनीतिक नारेबाजी करवाई और एक गलत नैरेटिव बनाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जानबूझकर भ्रामक वीडियो जारी किए गए और गुरु घर को बदनाम करने की कोशिश की गई।

दिल्ली: जे.एन.यू. में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के दोषी प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजाम की कांग्रेस से बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने दिया धरना प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्य सभा सांसद श्रीमती संगीता यादव एवं दिल्ली भाजपा महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह के नेतृत्व में और प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता एवं प्रभारी सुश्री आरती मेहरा की उपस्थिती में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर मैट्रो स्टेशन के पास नारेबाज़ी करती हुई एकत्र हुईं और जैसे ही उन्होने दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया तो कुछ ही कदम आगे बढ़ते हुए दिल्ली पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार किया और शकरपुर थाने ले गई।

दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे मांग को लेकर कॉक्रोच पार्टी एवं उनके समर्थन में उतरे इंडिया गठबंधन के घटकों के विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए 45 हजार से अधिक पुलिस बल ki तैनाती पर तंज कसते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि इतने इंतजामात गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी नहीं किए जाते । पूरी दिल्ली जाम हो गई और जरुरी कामों और आपातकाल में मरीजों को लेकर एंबुलेंस अस्पतालों तक नही पहॅुच सकीं।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर पूरी अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के लिए 30,000 से अधिक और स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले सहित पूरी दिल्ली में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और भीड़भाड़ वाले बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25000 के लगभग दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाती है। मेट्रो स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा चिंता जताना साबित करता है कि केन्द्र और दिल्ली सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को बंद करने के लिए बाध्य करना पूरी तरह अनुचित और लोगों को सिर्फ परेशान करने का निर्णय है। श्री यादव ने कहा कि अपने अधिकार के लड़ाई लड़ने वाले करोड़ों नागरिकों को रोकने के लिए किलेबंदी करना भाजपा में सत्ता खोने के डर को दर्शाता है।
त्यौहारी सीजन के दौरान सरकार का बाजार बंद करने के निर्णय से व्यापारी चिंतित दिखाई दे रहा है।प्रतिदिन हो रही 250 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई कौन करेगा...
.jpeg)
दिल्ली: लव कुश रामलीला की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को रामलीला के प्रमुख किरदारों की फूल ड्रेस रिहर्सल के दौरान रावण का भारी-भरकम मुकुट, भव्य वेशभूषा और उसकी रौबदार आवाज आकर्षण का केन्द्र रही। वहीं, श्रीराम के किरदार में कलाकार की निश्चल, सौम्य और प्रभावशाली प्रस्तुति ने रामायण के दिव्य प्रसंगों को जीवंत कर दिया । रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने मीडिया को रामलीला के प्रमुख किरदार निभाने वाले कलाकारों से रूबरू करवाया। इस वर्ष रामलीला में फिल्म और टेलीविजन जगत के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे। रावण की भूमिका निभा रहे राजप्रेमी हिन्दी फिल्म जगत और टेलीविजन के जाने-माने कलाकार है, वह सलमान खान की फिल्म वीर, सनी देओल की सुपरहित फिल्म गदर और संजय खान के मेगा धारावाहिक महाबली हनुमान सहित कई चर्चित परियोजनाओं में काम कर चुके हैं। राजप्रेमी के लिए रायण का किरदार निभाना विशेष उपलब्धि है। रावण की प्रभावशाली आवाज, व्यक्तित्य वेशभूषा और मंच पर उसके रौबदार अंदाज को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए विशेष तैयारी की गई है।
.jpeg)

दिल्ली: सुखबीर सिंह बादल की युवा पीढ़ी, खासकर Gen-Z, से जुड़ने की कोशिश का विरोध करने वालों को शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने दिया कड़ा जवाब कहा कि खुद को पंथक नेता बताने वालों को पहले अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बादल के कुछ आलोचक अपने ही घरों के बच्चों को सिखी से जोड़ने में सफल नहीं हुए, लेकिन आज वे दूसरों को सिखी और पंथ के बारे में सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने बच्चों को सिखी से नहीं जोड़ सके, वे आज खुद को पंथ का रखवाला बताने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ लोग, खुद को पत्रकार बताने वाले और कुछ पुराने पंथक चेहरे लगातार सुखबीर सिंह बादल को निशाना बना रहे हैं। उनके अनुसार, इनमें से कुछ लोगों ने पंथ के लिए कोई बड़ी भूमिका नहीं निभाई, लेकिन वे अपने परिवार के नाम, पुरानी पहचान या पहले मिले पदों के सहारे आज भी खुद को पंथक नेता के रूप में पेश कर रहे हैं।