आदर्श नगर जिला कांग्रेस की www.adarshnagardcc.in वेबसाईट लॉच
दिल्ली: संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को बूथ स्तर मजबूती देने के लिए आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में सभी 14 जिलों में कार्यकारिणी की मासिक बैठक हुईं। जिला अध्यक्षों की अध्यक्षता में आयोजित लगभग आधा दर्जन बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव शामिल हुए। आज सभी जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई और जल्द नई कार्यकारिणी के गठन करने का निर्देश भी दिया गया।
आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव गांधी जनसेवा केन्द्र का उद्घाटन एवं आदर्श नगर जिला कांग्रेस की www.adarshnagardcc.in वेबसाईट भी लॉच की। जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव की अध्यक्षता में कांग्रेस परिवार आपके द्वार के तहत राजीव गांधी जनसेवा केन्द्र के अंतर्गत सभी सभी दिल्ली सरकार, पुलिस संबधी, डीडीए की योजनाओं और सेवाओं का लाभ हर गरीब, वंचित और जरुरतमंद तक पहुँचाने में दिल्ली की जनता की हर संभव मदद की जाएगी। इनमें प्रमाण पत्र व दस्तावेज बनाने की सेवा हो, युवाओं के शिक्षा संबधी सेवा हो, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण व नागरिक सेवा, छात्रवृति जैसी दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं का लाभ शामिल है। आदर्श नगर जिला कांग्रेस की तरह राजीव गांधी जनसेवा केन्द्र जल्द सभी जिलों में भी खोले जाऐंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने, संगठन को मजबूत और सुदृढ बनाकर कैसे आगे बढ़ाना है और कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और जन नेता श्री राहुल गांधी के संघर्षशील व्यक्तित्व और विचारों सहित पार्टी की गाईड लाईन पर चर्चा की।
संगठन में सक्रिय रुप से काम करने वाले कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का हर स्तर पर मौका दिया जाऐगा, कोई भी कार्यकर्ता अपने को छोटा न समझे क्योंकि कांग्रेस पार्टी में सबको समान अवसर और बराबरी का अधिकार है। 12 वार्डों पर निगम के उप चुनाव होने हैं, हमें निगम में अपनी गिनती पर ध्यान न देकर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करना है। संगठन की उपयुक्त सक्रियता के लिए लोकसभा प्रभारी और जिला आर्ब्जवर की नियुक्ति हमने इसलिए की है, कि जिला नियंत्रित ब्लाक के तहत बनने वाले मंडल और सेक्टर के अध्यक्ष वो लोग बनें जो पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित हो। पद लेकर घर में बैठने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नही है।
सभी जिला व ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द मंडल और सेक्टरों के क्षेत्रों का निर्धारण और नामकरण करके गठन करें। औसतन एक ब्लाक में 40-50 पोलिंग बूथ है। 20-25 बूथों पर एक मंडल और 5-7 बूथां पर एक सेक्टर का गठन करना होगा। एक ब्लाक में दो मंडल और 4-5 सेक्टरों का गठन करें। मंडल/सेक्टर का नाम क्षेत्र की मुख्य कॉलोनी, मुख्य सड़क या गांव के नाम पर रख सकते हैं। ब्लाक, मंडल और सेक्टरों के नाम अलग अलग होने चाहिए। मंडल/सेक्टर के क्षेत्र का विभाजन करते हुए यह भी ध्यान रखें कि विभाजित करने वाली सड़कों, कॉलोनियां व ब्लाक को समाजित न किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार कि मंडल/सेक्टरों का विभाजन के लिए जिला पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाए। इसमें जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व विधायक, एआईसीसी डेलीगेट, प्रदेश डेलीगेट, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, विधानसभा व निगम प्रत्याशी सहित बीएलए-1 की मौजूदगी अनिवार्य होनी चाहिए।
07:37 pm 15/05/2025