सरदार प्रकाश सिंह बादल की बरसी के मौके पर कीर्तन दरबार

दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सरदार प्रकाश सिंह बादल की बरसी के मौके पर उनकी याद में के.के. बिड़ला लेन, लोदी एस्टेट स्थित संसद सदस्य बीबी हरसिमरत कौर बादल के आवास पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली की सिख संगत और अकाली कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मौके पर संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के प्रधान और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार परमजीत सिंह सरना ने कहा, “सरदार प्रकाश सिंह बादल में निर्णय लेने की अद्वितीय क्षमता थी और उन्होंने पूरी ज़िंदगी पंथ, पंजाब और पार्टी के लिए समर्पित की।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मास्टर तारा सिंह से लेकर आज तक सरदार सुखबीर सिंह बादल तक हर अकाली नेता की चरित्र हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की जाती रही है और हमारे ही बीच से कुछ लोग सरकारी हथियार बन बैठे हैं, लेकिन आज का यह एकत्र सरकार को यह बताने के लिए काफी है कि सिख अकाली दल के साथ हैं।”
उन्होंने कहा कि हम जन्म से अकाली हैं और अकाली रहेंगे, और अकाली दल के साथ कठिन समय में खड़ा रहना हमारा फर्ज़ है, जिसे हम पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार मनजीत सिंह जी.के. के खिलाफ की जा रही दुर्भावनापूर्ण बयानबाज़ी की भी निंदा की।इस अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह सरना ने सरदार प्रकाश सिंह बादल को राजनीति का युग पुरुष बताया और कहा कि यह संतोषजनक है कि उनकी विरासत को उनके पुत्र सरदार सुखबीर सिंह बादल अच्छे तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी के सदस्य और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह जी.के. ने अपने संबोधन में सरदार प्रकाश सिंह बादल और अपने पिता जत्थेदार संतोष सिंह के संबंधों को याद किया और कहा, “अगर पंजाब में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं तो वह सरदार प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व वाली अकाली सरकार की देन हैं। इसके अलावा उन्होंने सिख इतिहास से संबंधित स्मारकों का निर्माण करवाकर सिखी के प्रति अपनी आस्था को समर्पित किया।” उन्होंने दिल्ली के सिखों से अपील की कि वे आगामी दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावों में बढ़-चढ़कर वोट बनवाएं।
इस अवसर पर अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी अपने संबोधन में सरदार प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जतिंदरसिंह साहनी महासचिव, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार जतिंदर सिंह सोनू, सरदार परमजीत सिंह राणा, सरदार सतनाम सिंह खालसा, सरदार अमरीक सिंह विकासपुरी, सरदार कुलतरन सिंह कोचर, सरदार तलविंदर सिंह मरवाह, सरदार करतार सिंह चावला, सरदार सुरिंदर सिंह दारा, सरदार मोहिंदर सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह मठाड़ू, पार्टी के यूथ प्रधान रमनदीप सिंह सोनू, सरदार अरविंदर सिंह रानी बाग, सरदार सतनाम सिंह जगा और सरदार मनजीत सिंह सरना सहित बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता मौजूद रहे।
09:19 am 26/04/2025