राम नवमी के अवसर पर दिल्ली में निकलीं शोभा यात्रायें
दिल्ली: रामनवमी के पावन अवसर पर दिल्ली में लगभग 50 शोभा यात्राएं निकाली गईं। इनमें से कुछ शोभायात्राएं विश्व हिंदू परिषद के जिला नगर द्वारा आयोजित की गईं और कुछ समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा। इन शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी और प्रांत के पदाधिकारी ने भी शोभायात्राओं में भाग लिया। प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने पश्चिम विहार में बागेश्वर धाम सरकार द्वारा आयोजित हनुमंत कथा के भूमि पूजन में भाग लिया और समाज को यह संदेश दिया कि प्रभु श्री राम सेवा, सुरक्षा और संस्कार की प्रतिमूर्ति हैं।
प्रभु श्री राम की लीला हजारों पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रही है। आदर्श परिवार से लेकर आदर्श राजा तक का जीवन हमारी आने वाली पीढ़ियों का भी दीर्घकाल तक मार्गदर्शन करेगा। देश भर में विद्यमान आसुरी शक्तियां धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं और देश में फिर से राम राज्य स्थापित होगा। ऐसे पवित्र विचार को मन में लेकर राम भक्तों ने पूरे उत्साह से दिल्ली में रामोत्सव मनाया।
07:18 pm 06/04/2025