इंदिरा गांधी के प्रगतिशील विचारों से भारत विकासशील देशों में अग्रणी बन पाया
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्मदिवस के मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की एक सच्ची रहनुमा थी जिन्होंने अपने प्रगतिशील विचारों से भारत को विकासशील देशों में अग्रणी बनाया तथा देश से गरीबी मिटाने के लिए ऐतिहासिक 20-सूत्री कार्यक्रम लागू किया। लवली ने इंदिरा जी के जन्मदिवस पर प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया।
.jpg)
इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व विधायक श्री जय किशन, श्री भीष्म शर्मा, श्री नीरज बसौया, श्री बलराम तंवर, श्री अनिल भारद्वाज, श्रीमती अल्का लांबा, श्री विजय लोचव और श्री वीर सिंह धींंगान, श्री जितेन्द्र कुमार कोचर, श्री ओमप्रकाश बिधूड़ी, दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक श्री सुनील कुमार, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार एडवोकेट, राजेश चौहान, श्री आदेश भारद्वाज, जूबेर अहमद, धर्मपाल चंदेला, जय करण चौधरी, राजीव शर्मा, परमिन्दर शर्मा, जे.पी. पंवार, नरेश शर्मा नीटू सहित कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाऐ और उन्हें याद किया। पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के कार्यकर्ताओं सहित सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि दी।श्रीमति इंदिरा गांधी दुनिया के कुछ चुनिंदा नेताओं में से एक थी जिन्हें हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी आधुनिक युग की एक प्रगतिशील नेता थीं। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न तथा पूर्व सोवियत संघ के सहयोग से अंतरिक्ष में वैज्ञानिक गतिविधियों तथा उपलब्धियों में गहरी दिलचस्पी दिखाई जिसकी बदौलत भारत का सिर हमेशा उॅचा होता गया। उन्होंने कहा वह गरीबों से बेहद प्यार करती थी और महिलाओं के विकास के बारे में दिन रात सोचती रहती थी। उनका नेतृत्व पाकर ग्रेस पार्टी खुद को सदैव गौरान्वित महसूस करती रहेगी।
05:44 pm 19/11/2023