कालका अध्यक्ष एवं काहलों फिर से गुरद्वारा प्रबंध कमेटी के महासचिव
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों के चुनाव में आज सरदार हरमीत सिंह कालका को फिर से अध्यक्ष और सरदार जगदीप सिंह काहलों को दोबारा महासचिव चुना गया। गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के दफ्तर के कॉन्फ्रेंस हॉल में, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में और गुरुद्वारा चुनाव निदेशक टीम की निगरानी में यह चुनाव हुआ। इसमें सरदार हरविंदर सिंह के.पी. को उपाध्यक्ष, सरदार आत्मा सिंह लुबाना को जूनियर उपाध्यक्ष और सरदार जसमेंन सिंह नोनी को संयुक्त सचिव चुना गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी समिति में अमरजीत सिंह पिंकी, अमरजीत सिंह पप्पू, बीबी रंजीत कौर, सरबजीत सिंह विरक, बलबीर सिंह विवेक विहार, जसबीर सिंह जसी, गुरमीत सिंह भाटिया, सुरजीत सिंह जीतती, रमिंदर सिंह स्वीटा और भूपिंदर सिंह भुल्लर को शामिल किया गया। मौके पर ज्ञानी दिलबाग सिंह, हेड ग्रंथी गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब ने अरदास की और हुकमनामा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने लिया। नई टीम को ज्ञानी बलदेव सिंह और ज्ञानी गुरदयाल सिंह ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।
मौके पर बातचीत करते हुए अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका एवं महासचिव जगदीप सिंह काहलो ने कहा कि विरोधी पक्ष के सरदार परमजीत सिंह सरना और सरदार मनजीत सिंह जी के को पहले से पता था कि उनके पास जरूरी संख्या में सदस्य नहीं हैं इसलिए उन्होंने चुनाव का किया बहिष्कार ।
06:56 pm 25/06/2025