निगम कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है दिल्ली की केजरीवाल सरकार : विरेन्द्र सचदेवा
पूर्वी दिल्ली नगर निगम भाजपा के 5000 अस्थाई सफाई कर्मचारियों की बहाली को लेकर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साधा दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना कहा कि उनकी पार्टी के शासन काल में सन 2014 में 5000 पक्के सफाई कर्मचारियों के पद सृजन का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन केजरीवाल सरकार ने अभी तक इसके लिये बजट फंड जारी नही किया है । ना ही नियमित किए गए कर्मचारियों की कोई सूची जारी की गई है।

कल निगम सदन में पारित प्रस्ताव तत्कालीन भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम के संकल्प संख्या 212 दिनांक 13.12.2014 पर आधारित है जिसमे पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा नियमित स्वच्छता कर्मचारियों के 5000 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई थी। खेदपूर्ण है की केजरीवाल सरकार ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बार बार मांगने पर भी 583 करोड़ का आवश्यक फंड जारी नही किया।
इससे ज्यादा अफसोसजनक कुछ नहीं हो सकता कि एक मुख्यमंत्री खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा करें कि हमने 5000 सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है, जबकि कल सदन में बिना किसी औपचारिक परिचय के पारित प्रस्ताव में कोई सूची या विवरण नहीं दिया गया है की किन कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। कल लाए गए प्रस्ताव में कोई वित्तीय प्रावधान नहीं है और इसलिए कानूनी तौर पर भी यह मूर्त नहीं है।
मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि 5000 कर्मचारियों को नियमित करने का संकल्प कैसे सही माना जा सकता है, जबकि इसके कार्यान्वयन के लिए कोई वित्तीय व्यवस्था ही नहीं है।
08:17 pm 01/11/2023