दिल्ली : प्रधान मंत्री के मार्गदर्शन में देश को जी.एस.टी. रिफॉर्म की सौगात देने वाली वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन स्वंय आज केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ पूर्वी दिल्ली की लोकप्रिय लक्ष्मी नगर मार्किट में जा कर व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं से मिलीं और जी.एस.टी. कम होने पर उनका पहला फीडबैक लिया। उनके साथ विधायक अभय वर्मा एवं पार्षद अल्का राघव भी थे।
लक्ष्मी नगर के व्यापारियों ने जहां टैक्स बोझ घटने से व्यपार के लिए पूंजी बढ़ने के लिए तो उपभोक्ताओं ने दाम घटने के लिए प्रधान मंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार प्रकट किया।
दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने भी त्रिनगर मार्किट में जा कर व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं से जी.एस.टी. रिफॉर्म पर चर्चा की। उनके साथ सांसद प्रवीन खंडेलवाल, विधायक तिलक राम गुप्ता एवं केशवपुरम जिलाध्यक्ष अजय खटाना आदि भी थे।
केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी ने स्थानीय विधायक श्री अनिल शर्मा के साथ आर.के. पुरम मार्किट में लोगों के बीच जा कर टैक्स कटौती पर चर्चा की।