258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने जान गंवाने वाले छात्रों की याद मे कैंडल मार्च निकाला

दिल्ली: पेपर लीक भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरु किए गए देशव्यापी छात्रोंकी गूंज आंदोलन के तहत पेपर लीक की जवाबदेही तय करने, भ्रष्ट केन्द्रीय शिक्षा मंत्रीधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छात्रों की बेखौफ मारपीट पर माफी मांगने के लिए आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में पेपर लीकहोने पर जान गंवाने वाले छात्रों की याद में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेदिल्ली भर में कैंडल मार्च निकाल कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के ग्रीन पार्क ब्लॉककांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित युसूफ सराय मार्केट से शुरू हुए कैंडल में शामिलहुए। 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में आयोजित कैंडल मार्च में मुख्य एमरुप से दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री प्रो0 किरण वालिया, डा0 योगानन्द शास्त्री, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, जिलाअध्यक्ष महेन्द्र मंगला, सुमित शर्मा, नीतू वर्मा सोईन,जिला आब्र्जवर अकांशा ओला, महिला जिला अध्यक्ष नीतू सेहरावत, विधानसभाआब्र्जवर चन्द्रकांत गिरी, ब्लॉकअध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा और सुखबीर पंवार मौजूद थे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए निडर रुप से सक्रिय नेता राहुल गांधी लगातार लड़ाई जारी रखते हुए कल महात्मा गांधी जी की स्मृति पहुचकर नमनकिया क्योंकि महात्मा गांधी यहां शहीद हुए थे जो सत्य, अंहिसा और निडरता का सबसे शक्तिशाली प्रतीकहै। उन्होंने कहा कि छात्रों के समर्थन में बैखोफ होकर भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था केखिलाफ और पेपर लीक के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देने केलिए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उन युवाओं को साहस और संवेदना देने के लिए सड़कोंपर हैं जिन्होंने सत्य और अंहिसा के रास्ते पर चलते हुए सरकार के आदेश पर पुलिस कीबर्बरता को सह रहे हैं, हमहर कदम में उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि पेपर लीक भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार शिक्षा मंत्री धर्मेन्द प्रधान काइस्तीफा लेने की बजाय एनडीए बेशर्मी से संसद में जवाबी प्रदर्शन कर अपनी नाकामियोंऔर पेपर लीक भ्रष्टाचार को दबाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि पेपर लीकभ्रष्टाचार को फास्ट ट्रेक कोर्ट द्वारा निपटाने की बात करके केन्द्रीय गृहमंत्रीअमित शाह देश को गुमराह कर रहे है। छात्रों की क्रांति की लो जलती रहेगी औरछात्रों के हितों में जन नायक राहुल गांधी क संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतरभविष्य का रास्ता बनाऐगा। भाजपा की सरकार देश भर में लाखों छात्रों पर लाठियांचलाकर विपक्ष की आवाज को दबा नही सकती। सत्याग्रह को अपना संकल्प बनाकर सरकार केहर वार के खिलाफ और छात्रों के साथ हम डट कर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि असत्य औरहिंसा से मोदी सरकार देश के छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करके जो किया है,उसे कभी भुलाया नहीजा सकता।
पिछले 10 वर्षोंमें 152 पेपर लीक होने से 7.5करोड़ छात्र प्रभावितहुए और धरने पर बैठे हजारों छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए संसद से सड़क तकसंघर्ष कर रहे श्री राहुल गांधी की इस लड़ाई में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनकेसाथ खड़े है। उन्होंने बताया कि धमेन्द्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग को लेकरसभी 258 ब्लॉकों में हजारोंकांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की तानाशाही अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंनेकहा कि जिन लोगों ने छात्रों के साथ मारपीट करने और उनका अपमान करने वालों केखिलाफ संख्त कार्रवाही की जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रोंके साथ हुए दुर्व्यवहार और मारपीट के लिए के लिए माफी मांगे।
08:31 pm 24/07/2026