
दिल्ली: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आज प्रदेश कार्यालय में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पहली महिला अध्यक्ष, स्वतंत्रता सैनानी श्रीमती अरुणा आसफ अली और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ दिलीप सिंह के जन्मदिन पर दोनो नेताओं की तस्वीरों पर फूल चढ़ाकर पुष्पाजंलि अर्पित की। अरुणा आसफ अली का जन्म 16 जुलाई 1909 को हुआ और चै0 दिलीप सिंह का जन्म 16 जुलाई, 1917 में हुआ। पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश प्रभारी दानिश अबरार, प्रदेश महासचिव संगठन एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक हरिशंकर गुप्ता और सुरेंद्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.पी. मित्तल, लक्ष्मण रावत, कमल कांत शर्मा, जगजीवन शर्मा, तस्वीर सोलंकी, आभा चैधरी, अब्दुल हन्नान और अली मेहंदी, महासचिव डॉ. पी0के0 मिश्रा, नीतू वर्मा, श्री शांति स्वरूप, दीपक भारद्वाज, नगर पार्षद हाजी जरीफ, श्री सतेंद्र श्रीर्मा, श्रीमती प्रेरणा सिंह, श्री धर्मपाल चंदेला, श्री गौरी शंकर शर्मा, श्री भुपेश यादव, श्री प्रमोद जयंत, श्री विकास शोकीन, श्री मीर सिंह, श्री बालकिशन बल्ली, जय प्रकाश राणा, अशोक बसोया, लोकेंद्र चौधरी, हरनाम सिंह, विनीत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जावेद मिर्जा, जगदीश जैन, पूर्व निगम पार्षद प्रेरणा सिंह और पृथ्वी सिंह राठौर सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
प्रदेश ने कहा कि अरुणा आसफ अली ने नमक सत्याग्रह में भाग लिया और कई बार जेल भी गई। उन्होंने 1942 में मुंबई के गोवलिया टैंक मैदान में कांग्रेस का तिरंगा फहराया कर आजादी की लड़ाई में इतिहास रचा और आजादी के बाद 1958 में दिल्ली की पहली महिला मेयर चुनी गई। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को देखते हुए 1992 में उन्हें पदम् विभूषण और 1997 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। अरुणा आसफ अली 1946-47 के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं। उन्होंने कहा की 1946-1947 में श्रीमती अरुणा आसफ अली का दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना दर्शाता है की कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है।