
दिल्ली: प्रदेश में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा एवं कुलदीप कुमार ने लगाये सवालिया निशान कहा कि यह योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र के तहत पूर्वांचलियों एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब मतदाताओं के वोट काटने की साजिश है । एसआईआर प्रक्रिया से पहले जून के महीने में प्री एसबीआर की गई जिसमें 14 लाख मतदाताओं के वोट काट दिए गए । स्कूलों की छुट्टियों के कारण ज्यादातर मतदाता प्रदेश से बाहर प्रवास याने कि अपने होम टाउन या बाहर गए हुए थे बीएलओ की विजिट के दौरान इनके घरों पर ताले लगे थे ।
विधायक संजीव झा का कहना है कि दिल्ली में अवैध निर्माण और कब्जे के कारण दिल्ली में झोपड़ पट्टियाँ तोड़ दी गई । इनमें रहने वाले मतदाताओं के नाम स्वतः ही डिलीट हो गए । विधायक कुलदीप कुमार का कहना है कि बीएलओ की रिपोर्ट के अनुसार फॉर्म डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है । याने कि 100 फीसदी फॉर्म मतदाताओं में बाँट दिए गए हैं । उनका कहना है यह असंभव है विशेषकर गाँव एवं दूर दराज़ के इलाक़े में जहाँ मकान नंबर नहीं होते, मतदाताओं से इतनी जल्दी संपर्क करके फ़ार्म बाँटना असंभव है ।
इनका कहना है कि साजिश के तहत पहले झुग्गी तोड़ो फिर वोट काटो । इनका कहना है कि इनके द्वारा लगाये गए कैंपों में लोग आ रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें एसआईआर फ़ार्म नहीं मिले हैं । फॉर्म कलेक्शन की अंतिम तारीख 8 अगस्त 2026 पर भी सवाल उठाये हैं ।