
दिल्ली: एमसीडी मुख्यालय, सिविक सेंटर में आज आयोजित वार्ड कमेटी चुनावों में आम आदमी पार्टी ने करोलबाग, रोहिणी ज़ोन से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं सिटी एसपी और पश्चिम ज़ोन से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। साथ ही करोलबाग ज़ोन से स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद पर श्री राजन अरोड़ा जी ने निर्विरोध जीत हासिल की।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने एमसीडी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए इस जीत को जनता के विश्वास, पार्टी की एकजुटता और जनसेवा की राजनीति की जीत बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्लीवासियों के हितों, पारदर्शी प्रशासन और विकास के एजेंडे के साथ पूरी प्रतिबद्धता से काम करती रहेगी।