
दिल्ली: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती पर दिल्ली भाजपा नेताओं ने उनके मूर्ति पर आज प्रातः पुष्पांजलि अर्पित की और वृक्षारोपण किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के साथ पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख थे दिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा, दिल्ली विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, गजेन्द्र यादव एवं योगिता सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन एवं आदेश गुप्ता, पूर्व प्रभारी श्याम जाजू, कार्यालय मंत्री बृजेश राय एवं प्रवक्ता यासिर जिलानी आदि।