
दिल्ली: बाहरी जिला मादक पदार्थ निवारण दस्ते द्वारा गठित टीम ने दिल्ली, हरियाणा , बिहार, उड़ीसा एवं पंजाब के विभिन्न इलाकों में दबिश कर 4 अभियुक्तों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 756.6 किलो गांजा बरामद किया जिसके अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.30 करोड़ के लगभग है ।लगभग 36 घंटे चली इस कार्यवाही में पहली कड़ी बना 40 साल का शकूरपुर निवासी अशोक कुमार जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गत 20 जून को मधुबन चौक पीतमपुरा से गिरफ्तार किया गया । उसके पास से 22.610 किलो गांजा बरामद हुआ ।
पड़ताल के बाद पता चला कि इससे पहले भी उसके खिलाफ फर्रूखनगर थाना गुरुग्राम में 285 किलो गांजे की तस्करी का मामला दर्ज है । उसने कबूला की उसे अजीत सिंह नाम का व्यक्ति उड़ीसा से गांजा सप्लाई किया करता था । फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन डिटेल्स से पता चला कि उसका वास्तविक नाम इंद्रजीत रे था और वह पटना बिहार का रहने वाला था । टेक्निकल सर्विलेंस के आधारपर 36 घंटे की मुशक्कत के बाद पुलिस टीम ने उसे एवं उसके एक अन्य सहयोगी नीतीश कुमार को लुधियाना में गत 10 July को धर दबोचा । उनकी निशानदेही पर लुधियाना के जमालपुर स्थित एक गोदाम से 743 किलो गांजा बरामद हुआ । वहाँ से उनका चौथा साथी जमालपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की गिरफ्तारी हुई ।
इनके पास से गांजा तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए 8 मोबाइल फ़ोन, 126 ग्राम सोने का सामान एवं 4 लाख की नकदी बरामद हुई । अभियुक्त फिलहाल हिरासत में हैं एवं मामले पर तहकीक़ात जारी है ।