प्रदेश भाजपा की समन्वय बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष पर चर्चा
दिल्ली: प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया विभाग टीम एवं 12 नवगठित जिला भाजपा की मीडिया टीमों की संयुक्त बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य पर चर्चा हुई । प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक अभय वर्मा ने संबोधित किया । जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ताओं की इस बैठक की शुरुवात व्यक्तिगत परिचय से हुई एवं विधायक अभय वर्मा ने दिल्ली के मौजूदा राजनीतिक परिवेश की जानकारी देते हुए विस्तृत रूप से चर्चा की ।
प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने नव नियुक्त मीडिया प्रभारियों को मीडिया विभाग की कार्यपद्धति एवं मीडिया संबोधन के नियमों की जानकारी दी ।
08:31 pm 03/07/2026