.jpeg)
दिल्ली : एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के संरक्षण में महाकाल में हुआ है जमीन घोटाला । उन्होंने कहा कि मोहन यादव 17 एकड़, निलेश(भतीजा) एवं उनकी पत्नी 108 एकड़, गोविंद( भतीजा) एवं उनका परिवार 47 एकड़ , सीमा (पत्नी) 11 एकड़, वैभव (पुत्र) 17 एकड़ एल, नारायण (भाई) 19 एकड़, नंदीलाल (भाई) 17 एकड़, कलावती ( बहन) 17 एकड़, रेखा ( सिस्टर इन लॉ) 6 एकड़ एवं अभय(भतीजा )एवं उसके सहयोगी 16 एकड़ आवंटित हुई । उज्जैन से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक आदम्य के 30 मई से 5 जून 2026 के अंक में पहले पेज पर प्रकाशित समाचार 500 करोड़ की सम्पत्ति 1 रुपये में हड़पी में मध्य प्रदेश में हो रहे भूमि घोटाले का सविस्तार विवरण है ।
कांग्रेस के मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का कहना है कि उनकी प्रदेश इकाई द्वारा इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस के 30 घंटे बाद भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई । दोनों ही नेताओं का मानना है कि यादि अख़बार में प्रकाशित खबर बेबुनियाद और ग़लत है तो अबतक प्रकाशन हाउस के ख़िलाफ़ कार्यवाही क्यूँ नहीं हुई । इनकी माँग है कि मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर किसी रिटायर्ड जज के नेतृत्व में स्वतंत्र जाँच करवाई जाए । इनका कहना है कि यह भू आवंटन हुआ या नहीं, कहीं इस आवंटित भूमि का बड़ा हिस्सा वो तो नहीं जहाँ विकास की योजनायें बाद में चिन्हित होनी हैं । 2023 के बाद आवंटित भूमि की जानकारी श्वेत पत्र के माध्यम से जारी की जानी चाहिए । इनका आरोप है कि मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के बजाये सत्ता पक्ष ने इसे जातिगत रूप दे डाला ।
सत्ता पक्ष के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि वह मामले की संवेदनशीलता के मद्देनजर उचित कार्यवाही करें ।