.png)

दिल्ली: एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में मीडिया से रूबरू होकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खींचा 12 साल की केंद्र सरकार एवं दिल्ली सरकार की 15 महीने की उपलब्धियों का खींचा खाका । यदि बात इंफ्रास्ट्रक्चर की की जाए तो दिल्ली में भारत मंडपम, प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर एवं सुरंग परियोजना, आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक लगभग 10 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर स्वीकृत किया गया, जिससे भारत मंडपम, इंडिया गेट, केंद्रीय सचिवालय और कर्तव्य भवन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिली । अक्षरधाम से बदरपुर सिर्फ 15 मिनट में, पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर तक सिर्फ 30 मिनट में और आई.एन.ए. से लेकर महिलापुर तक हाईवे बन रहा है जो दिल्ली की जाम, समय की बचत और साथ ही प्रदूषण को कम करने का काम करेगा ।
वर्ष 2014 में देश में 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था। आज यह बढ़कर 1,095 किलोमीटर से अधिक हो चुका है और 26 से ज्यादा शहरों तक पहुंच गया है।एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आया है। उड़ान योजना ने आम नागरिक के हवाई सफर के सपने को साकार किया है। आज देश में 164 से अधिक एयरपोर्ट्स संचालित हैं और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डोमेस्टिक एविएशन मार्केट बन चुका है।डिजिटल इंडिया की जाए तो आज दुनिया के लिए एक मिसाल है। प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत 6 करोड़ से अधिक लोगों को डिजीटल इम्पॉवरमेंट मिला है। भारत नेट प्रोजेक्ट के माध्यम से 2.14 लाख से अधिक ग्राम पंचायत को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा गया है।
मेक इन इंडिया और आत्म निर्भर भारत अभियान ने भारत को ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में नई पहचान दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन 6 गुना बढ़ा है और भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग बन चुका है।सेमिकन्डक्टर सेक्टर में 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक के इन्वेस्टमेंट ने भारत को ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब बनने की दिशा में मजबूत बढ़त दी है।PLI स्किम ने मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को नई ताकत दी है। इसके तहत 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सेल्स हुई हैं और 12 लाख से ज्यादा इम्प्लॉयमेंट ऑपरच्यूनिटी बनी हैं। डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता भारत की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर बनाए गए हैं। डिफेंस प्रोडक्शन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है और भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 100 से अधिक देशों तक पहुंच चुका है। स्टार्ट अप ने युवाओं को नए अवसर दिए हैं। आज भारत में 2 लाख से अधिक स्टार्ट और 120 से अधिक यूनिकॉर्न्स देश की इनोवेशन पॉवर का प्रमाण हैं।
नॉर्थ ईस्ट जो कभी डेवलेपमेंट की चर्चा से दूर माना जाता था, आज विकास की मुख्यधारा का मजबूत हिस्सा बन चुका है। रोड कनेक्टिविटी, रेलवे, एयर सर्विस टूरिज्म और इनवेस्टमेंट के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। भारत की कल्चर हेरिटेज को भी नई ऊर्जा मिली है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम का रिडेवलपमेंट भारत की आस्था और गौरव के प्रतीक बन चुके हैं। दोनों ही नेताओं का मानना है कि ये आंकड़े 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की कहानी हैं। यह गरीब कल्याण, किसान सम्मान, महिला सशक्तिकरण, युवा अवसर और मजबूत राष्ट्रीय सुरक्षा की कहानी है।प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" विकास का आधार बना है ।