सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए नया बाय 1 गेट 1 ऑफर: भारत भाग्य विधाता
दिल्ली: कंगना रनौत स्टारर ‘भारत भाग्य विधाता’ को 12 जून को रिलीज़ होने के बाद से पूरे देश में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने फिल्म की सराहना की है। दिल्ली और राजस्थान सहित कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री भी घोषित किया गया है। अब फिल्म के मेकर्स ने देशभर के सभी सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए नया Buy 1 Get 1 ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए दर्शकों को BookMyShow पर ‘Bharat’ कोड का इस्तेमाल करना होगा। यह ऑफर खासतौर पर फैमिली ऑडियंस के लिए एक बेहतरीन मौका है।
चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें भारतीय सिनेमा की ‘क्वीन’ क्यों कहा जाता है। कंगना रनौत के अलावा, ‘भारत भाग्य विधाता’ में एक दमदार स्टारकास्ट शामिल है, जिसमें गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता ठट्टे, रसिका आघाशे, आदित्य मिश्रा और ज़ाहिद खान जैसे कलाकार शामिल हैं। ये सभी ऐसे किरदार निभा रहे हैं जो समाज की अदृश्य रीढ़ को दर्शाते हैं। फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गडा (PEN स्टूडियोज) द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसका निर्माण PEN स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशंस ने किया है, जबकि यूनोइया फिल्म्स LLP और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इसके सहयोगी प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का वितरण
06:45 pm 13/06/2026