
दिल्ली: एनसीआरपी की स्क्रुटनी में आये एक संदिग्ध खाते के पुलिस ने नेशनल अर्बन कोआपरेटिव बैंक की न्यू कोंडली शाखा में कार्यरत उप प्रबंधक पबित्र कुमार बिस्वाल को धर दबोचा । अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उप प्रबंधक ने केवाईसी एवं अन्य मानदंडों को ताक में रखकर फर्जी खाता खुलवाया । जिसका इस्तेमाल 159 ठगी के पैसों को ठिकाने लगाने के लिए किया गया । आंकलन 6.79 करोड़ के लगभग है । यह खाता महाकाल एंटरप्राइजेस के नाम पर खोला गया । पड़ताल के बाद पता चला कि फर्म की तरफ से खाता खुलवाने के लिए शैलेंद्र कुमार यादव के हस्ताक्षर भी जाली हैं । ना ही शैलेंद्र कुमार यादव ने बैंक में खाता खोलने की दरखास्त की थी और ना ही वो फॉर्म भरने बैंक में आये थे ।
42 वर्षीय अभियुक्त डीडीए जनता फ्लैट मयूर विहार फेज -3 का रहने वाला है एवं उसकी कोई पिछली आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है । फिलहाल हिरासत में हैं एवं मामले में तहकीकात जारी है । मामले में अन्य भागीदारों की संभावना पर भी पड़ताल जारी है । पूर्वी दिल्ली पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने अपील की है कि किसी भी लुभावने फाइनेंसियल प्रपोजल को जाँच परखकर आगे बढ़े । संदेह की अवस्था में नेशनल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर इन मामलों से निपटने में जाँच एजेंसियों के साथ भागीदार बने ।