नई दिल्ली 15, Jun 2026

लेख

1 - रक्त रंजित राजनीति से मिली मुक्ति बंगाल में पहली बार निखरा कमल

2 - कैसे होंगे केरल के सियासी समीकरण

3 - कौन सा खेला खेलेंगी ममता बैनर्जी पश्चिम बंगाल में

4 - धर्मेंद्र हुए पंचतत्व में विलीन

5 - बिहार की जानता ने फिर एक बार साबित कर दिया कि हथेली में सरसों नहीं उगाया जा सकता

6 - जेट सिक्योरिटी के साथ विसर्जन के लिए निकला लाल बाग का राजा

7 - खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे

8 - एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग

9 - ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा

10 - देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए बाबा साहिब का अमूल्य योगदान

11 - दिल्ली सरकार के 100,000करोड़ से क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मिलेगी मजबूती

12 - दशक के बाद बिखरा झाड़ू 27 साल बाद खिला कमल फिर एक बार

13 - स्वर्णिम भारत,विरासत और इतिहास पर आधारित इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह

14 - महाराष्ट्र में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

15 - तमाम कवायदों के बावजूद बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने को अग्रसर

16 - श्रॉफ बिल्डिंग के सामने कुछ इस अंदाज से हुआ लाल बाग के राजा का स्वागत

17 - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान

18 - देश के सीमांत इलाकों में तैनात सैनिकों में भी दिखा 78 वें स्वतंत्रता दिवस का जज्बा

19 - २०२४-२५ के बजट को लेकर सियासत विपक्ष आमने सामने

20 - एक बार फिर तीसरी पारी खेलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी

21 - केजरिवाल के जमानत पर रिहा होने पर शुरु हुई नई कवायदें

22 - मतदान की दर धीमी आखिर माजरा क्या

23 - क्यूं चलाना चाहते हैं केजरीवाल जेल से सरकार

24 - 2004-14 के मुकाबले 2014-23 में वामपंथी उग्रवाद-संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 69 % कमी

25 - कर्तव्य पथ दिखी शौर्य की झलक

26 - फ़ाइनली राम लल्ला अपने आशियाने में हो गये हैं विराजमान

27 - राजस्थान का ऊँट किस छोर करवट लेगा

28 - एक बार फिर गणपति मय हुई माया नगरी मुंबई

29 - पत्रकारिता की आड़ में फर्जीवाड़े के खिलाफ एनयूजे(आई) छेड़ेगी राष्ट्रव्यापी मुहीम

30 - भ्रष्टाचार, तुस्टिकरण एवं परिवारवाद विकास के दुश्मन

31 - एक बार फिर शुरू हुई पश्चिम बंगाल में रक्त रंजित राजनीति

32 - नहीं होगा बीजेपी के लिऐ आसान कर्नाटक में कांग्रेस के चक्रव्यूह को भेद पाना

33 - रद्द करने के बाद भी नहीं खामोश कर पायेंगे मेरी जुबान

34 - उत्तर-पूर्वी राज्यों के अल्पसंख्यकों ने एक बार फिर बीजेपी पर जताया भरोसा

35 - 7 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री

36 - गुजरात में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

37 - बीजेपी आप में काँटे की टक्कर

38 - सीमित व्यवस्था के बावजूद धूम-धाम से हो रही है छट माइय्या की पूजा

39 - जहाँ आज भी पुजा जाता है रावण

40 - एक बार फिर माया नगरी हुई गणपतिमय

41 - एक बार फिर लहराया तिरंगा लाल किले की प्राचीर पर

42 - बलवाइयों एवं जिहादियों के प्रति पनपता सहनभूतिक रुख

43 - आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी के रूप में मनाया जा रहा है 8 वाँ विश्व योग दिवस

44 - अपने दिग्गज नेताओं को नहीं संभाल पाई कांग्रेस पार्टी

45 - ज्ञान व्यापी मस्जिद के वजु घर में शिवलिंग मिलने से विवाद गहराया

46 - आखिर क्यूँ मंजूर है इन्हे फिर से वही बंदिशें.....

47 - पाँच में से चार राज्यों में लहराया कमल का परचम

48 - पेट्रोलियम, फर्टिलाइजर एवं खाद्य सामाग्री पर मिलने वाली राहत में लगभग 27 फीसदी की कटौती

49 - जे&के पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बाबूराम शर्मा मरणोपरांत अशोक चक्र से संमानित

50 - आखिर कौन होंगे सत्ता के इस महाभोज के सिकंदर

ओ-जोन में तोड़फोड़ के खिलाफ आवाज उठाने पर ‘‘आप’’ नेताओं को निशाना बना रही सरकार

दिल्ली: ओ-जोन के नाम पर चल रही तोड़फोड़ के खिलाफ आवाज उठाने पर भाजपा सरकार अब आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बना रही है। मेरे मकान मालिक पर मुझसे मकान खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है और ‘‘आप’’ पार्षद गगन चौधरी का वैध मकान तोड़ दिया गया है। भाजपा सरकार हर उस आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है, जो उसके खिलाफ उठ रही है। यह कहना है कि बुराड़ी से ‘‘आप’’ विधायक संजीव झा का। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की नीयत साफ है तो वह अपनी केंद्र सरकार से संसद में कानून बनवाए और 2020 में ओ-जोन से हटाए गए प्रोटेक्शन को वापस लागू कराए। लेकिन ये लोग ऐसा नहीं करेंगे। ये सिर्फ जुबानी आश्वासन दे रहे हैं, क्योंकि जानबूझ कर ओ-जोन की कालोनियां तोड़ना चाहते हैं। 
सोमवार को “आप” मुख्यालय पर एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार और निगम पार्षद गगन चौधरी के साथ प्रेस वार्ता कर विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली की 91 कॉलोनियों और कुछ गांवों में ओ-जोन के कारण लगातार डेमोलिशन हो रहा है। इसके कारण इन इलाकों में रहने वाले लोगों की रातों की नींद गायब है। इलाके के सांसद, मंत्री, विधायक और मुख्यमंत्री लगातार आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन डेमोलिशन नहीं रुक रहा है। इसका साफ मतलब है कि इन आश्वासनों के बावजूद अगर घर तोड़े जा रहे हैं, तो इनकी मंशा कुछ और है। ये कह कुछ और रहे हैं और हो कुछ और रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली चुनाव के दौरान आश्वासन दिया था कि अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो दिल्ली में कहीं किसी तरह का डेमोलिशन नहीं होगा। लेकिन सरकार बनते ही लगातार झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं, लोगों के घर गिराए जा रहे हैं और ओ-जोन के नाम पर डेमोलिशन हो रहा है। इसलिए केवल कहने से काम नहीं चलेगा। अगर इनकी मंशा सच में ओ-जोन में डेमोलिशन रोकने की थी, तो जब हाई कोर्ट ने पूछा था कि क्या इसमें कोई प्रोटेक्शन है, तो इन्होंने जवाब क्यों नहीं दिया? बार-बार पूछने पर भी इन्होंने चुप्पी साधे रखी। 2020 में जब पीएम उदय योजना आई थी, तब इन्होंने कहा था कि ओ-जोन में भी प्रोटेक्शन है। आखिर यह प्रोटेक्शन क्यों हटाया गया? इसका मतलब है कि यह कोई गलती नहीं है, बल्कि वे जानबूझकर प्रोटेक्शन हटाकर सभी 91 कॉलोनियों को तोड़ना चाहते हैं।
आगे कहा कि अगर कोई इसके खिलाफ आवाज उठाएगा, तो उसे डराया-धमकाया जाएगा, एफआईआर दर्ज की जाएगी, हिरासत में लिया जाएगा या गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमारे इलाके में डेमोलिशन हुआ और जब मैं इस बात की फरियाद लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के घर गया, तो मुझे हिरासत में ले लिया गया, गिरफ्तार किया गया और मुझ पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। वार्ड 10 के निगम पार्षद गगन चौधरी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे थे, तो इनके यहां डेमोलिशन कर दिया गया। सांसद ने झूठ बोलते हुए कहा कि वह सरकारी जमीन है, जबकि गगन चौधरी के परिवार ने सभी जरूरी दस्तावेज दिखाए थे। इसके बावजूद ओ-जोन के नाम पर उनके घर को बुरी तरह से डेमोलिश किया गया। अब जानकारी मिल रही है कि उनका घर फिर से तोड़ने की कोशिश की जा रही है क्योंकि वे आवाज उठा रहे हैं और इनको एक्सपोज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब मेरे मकान मालिक को धमकाया जा रहा है। मकान मालिक को फोन करके कहा गया है कि विधायक से घर खाली करा लो, वरना उनका घर सील या डेमोलिश कर दिया जाएगा। दिल्ली की जनता ने बड़ी उम्मीद से भाजपा को सत्ता दी थी कि डबल इंजन की सरकार होगी और दिल्ली का भला होगा। लेकिन डबल इंजन की सरकार बनते ही भाजपा अपने पुलिस तंत्र को लेकर लोगों को रोज डरा रही हैं। “आप” पार्षद गगन चौधरी की जगह पर डेमोलिशन के दौरान हजारों की पुलिस लगाई गई, लेकिन उसी मिलन विहार में जहां नशे का बड़ा कारोबार चल रहा है, वहां एक भी पुलिसवाला कभी नहीं जाता। अगर भाजपा सरकार अपनी पुलिस वहां भेजकर नशे का कारोबार रोकती या ओ-जोन के नाम पर लटकी इस तलवार को रोकती, तो लोगों को लगता कि डबल इंजन की सरकार उनके फायदे के लिए काम कर रही है। इसके बजाय किसी ने विरोध में आवाज उठा दी, तो उसके घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।
आगे कहा कि अगर भाजपा को डेमोलिशन को रोकना है, तो संसद से कानून बनवाए। भाजपा के आश्वासन पर कोई भरोसा नहीं है। अगर इनकी नीयत है, तो अध्यादेश लाएं और 2020 वाला प्रोटेक्शन इन 91 कॉलोनियों को वापस दें। अगर यह कानून नहीं लाया गया, तो आम आदमी पार्टी एक-एक कॉलोनी और घर जाकर सर्वे करेगी, लोगों को जागरूक करेगी और प्रधानमंत्री को संदेश भेजेगी कि दिल्ली की जनता संसद में कानून बनाकर इसका रास्ता निकालना चाहती है।
वहीं, एमसीडी के सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि ईडी पार्टी भाजपा हर तरीके से यह कोशिश करती है कि जो लोग इस तानाशाह सरकार के सामने डटकर खड़े हैं, उन्हें तोड़ा जाए, डराया जाए और धमकाया जाए। पहले हमारे पार्षदों को पैसे देकर खरीदने की कोशिश की गई। ईडी का डर दिखाकर उन्हें तोड़ने की कोशिश की गई। जो लोग नहीं टूटे, उन्हें अब ओ-जोन का डर दिखाकर उनके घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई भाजपा कर रही है। इसमें भाजपा शासित एमसीडी पूरी तरह से उसका साथ दे रही है। इनके अधिकारियों को डरा-धमका कर साइट पर भेजा जा रहा है और इसमें कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है। उन्होंने बताया कि मिलन विहार में हमारे निगम पार्षद गगन चौधरी का जो घर टूटा, उसे कोर्ट ने पूरी तरह से संरक्षण दे रखा था। जो असिस्टेंट इंजीनियर एचएस नेगी उस समय साइट पर मौजूद थे, उनका खुद का बयान कोर्ट में है और कोर्ट ने निर्देश दिया हुआ है कि उस प्रॉपर्टी पर किसी भी तरह का डेमोलिशन नहीं हो सकता। 15 जनवरी, 2026 के ऑर्डर में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि प्रतिवादी को अगली सुनवाई तक संपत्ति को डेमोलिश करने से रोक दिया गया है। अगली सुनवाई से पहले कोई इस प्रॉपर्टी को छू भी नहीं सकता। एमसीडी को यह साफ तौर पर कहा गया था। लेकिन भाजपा की एमसीडी ने पूरी तरह से कोर्ट के आदेश की अवहेलना की। इसके खिलाफ हम कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट तो जाएंगे ही। साथ ही भाजपा पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है कि यह संविधान और लोकतंत्र के बिल्कुल खिलाफ है।

07:51 pm 15/06/2026

संपादक

डा. अशोक बड़थ्वाल

Mobile : 91-9811440461

editor@dhanustankar.com

Slideshow

समाचार

1 - ओ-जोन में तोड़फोड़ के खिलाफ आवाज उठाने पर ‘‘आप’’ नेताओं को निशाना बना रही सरकार

2 - कांग्रेस की वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ की मुहिम

3 - मान ने चिट्टे पर वार कर पंजाब की जवानी को फिर से एक सुनहरे भविष्य की दी उम्मीद

4 - रामलीला कमेतियों के लिए फ्री बिजली की माँग

5 - सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए नया बाय 1 गेट 1 ऑफर: भारत भाग्य विधाता

6 - ओ-जोन नाम पर बुराड़ी के मिलन विहार में गरीबों के घरों पर चला बुलडोजर

7 - संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर लोकतंत्र की हत्या

8 - एक दिन नई इबारत लाभान्वित हुई देश के 140 करोड़ जनता

9 - गिप्पी ग्रेवाल की कैरी ऑन जट्टा 4

10 - हेनरी होवाक के लिए गुरुद्वारा कलगीधर खालसा सेवा सभा में अरदास

11 - 12 दिन बाद भी मलबा नहीं हटा पाई सरकार

12 - भारत भाग्य विधाता दिल्ली में टैक्स फ्री

13 - 159 ठगी के मामलों में इस्तेमाल हो रहा फर्जी अकाउंट केवाईसी एवं मानदंडों को ताक में रखकर खोला गया था

14 - कांग्रेस के बीएलए-2 एसआईआर प्रक्रिया में जागरूकता से काम करके वोट चोरी पर लगायेंगे रोक

15 - ओ जोन के अंतर्गत आने वाली पुरानी आबादी पर किसी भी प्रकार की तोड़ फोड़ नहीं की जाएगी

16 - अभिनेता असरानी की आखिरी फिल्म हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर हैं

17 - मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनावी मसले देश के मुख्य न्यायाधीश के संज्ञान में लाए जायेंगे

18 - मालवीय नगर अग्निकांड में गरीब सेफ पर सारा इल्जाम डाल बड़े लोगों को बचाने का प्रयास

19 - अटारी बॉर्डर पर मैं वापस आऊंगा ने रचा इतिहास

20 - आराजक शासन के विरूद्ध संघर्ष की कुछ खट्टी मीठी यादें

21 - करावल नगर विधानसभा में 138 करोड़ रूपये की सीवर विकास योजना

22 - छह महीने अचेत रहने के बाद चमत्कारी सुधार

23 - दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के टैलेंट हंट के तहत लेवल-1 और लेवल-2 ट्रायल्स संपन्न

24 - एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा के 256 मंडलों में वृक्षारोपण

25 - 2020 के सर्वे में पंजाब 27वें नंबर था भगवंत मान सरकार ने चार साल में ही नंबर वन बना दिया

26 - अवैध निर्माण में सियासी तंत्र और संबधित एजेंसियों की मिलीभगत खत्म नही होगी हादसे होते रहेंगे

27 - आधे अधूरे लाइसेंस लेकर ऐसे ना जाने कितने अवैध होटल 1998 से 2024 के बीच दिल्ली में खुले

28 - मालवीय नगर अग्निकांड में 21 में से 17 विदेशी लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल

29 - खुद ही रची थी 54.5 लाख की लूट की साजिश

30 - 16 वर्षों में 21 इमारतों का ढहना 136 की जान जाना सत्ता में रहकर लोगों की मौत से समझौता

31 - अहिल्याबाई होलकर का जीवन भारतीय संस्कृति, जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और सुशासन का अनुपम उदाहरण

32 - निर्माणाधीन इमारत गिरने के मामले में निगमायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

33 - दशकों से रह रहे लोगों को उजाड़ने पर प्रत्येक परिवार को सरकार दे एक करोड़ का मुआवजा