.jpeg)
दिल्ली: आईटी मिनिस्ट्री द्वारा टेलीग्राम पर एक सप्ताह के लिए रोक लगाये जाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि टेलीग्राम पर रोक मोदी सरकार का पेपर लीक को रोकने का नया नुस्खा है । यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो। उनका कहना है कि लाखों छात्र सालों से टेलीग्राम पर पढ़ते हैं । नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ? और यह फूलप्रूफ भी नहीं है यह देश का हर छात्र जानता है पेपर लीक माफ़िया भी। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि फिर अगला बेन किसपर लगाएंगे क्या व्हॉट्स ऐप पर ? टेलीग्राम पर लगी रोक से 150 मिलियन से भी अधिक यूजर्स प्रभावित होंगे ।
परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएँगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएँगे। दिखावे की कोई कमी नहीं होगी।पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आँसू रुला रहा है। उन्होंने सरकार को आगाह किया है कि दिखावा छोड़िए और माफ़िया पर वार कीजिए । छात्र पर नहीं। दबी जुबान आगाह भी कर दिया ‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए वरना देश का युवा अपना हक़ लेना जानता है।
छात्रों की गूँज देश की मौजूदा शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस द्वारा प्रायोजित महा रैली है जिसकी शुरुआत कोटा से होकर देश के विभिन्न कोनों से गुजरकर संसद तक जायेगी । इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कोटा के विभिन्न सस्थानों में पढ़ रहे छात्रों से मुलाकात कर मौजूदा शिक्षण व्यवस्था के बारे में रायशुमारी करेंगे और इसे किस तरह व्यवस्थित किया जाए नैरेटिव सेट करने की कोशिश की जाएगी ।