
दिल्ली: प्रवासियों के लिए भयमुक्त सुरक्षित वातावरण देने के लिए एक एक्ट जरूरी जिसे पांडव कुमार एक्ट का नाम भी दिया जा सकता है । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन अनिल भारद्वाज, महासचिव पी के मिश्रा एवं पूर्वांचल प्रकोष्ठ सुधांशु कुमार ने प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से रूबरू होकर उपरोक्त एक्ट की माँग के साथ जाफरपुर कलाँ के पांडव कुमार कांड के पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं फास्ट ट्रेक कार्यवाही कर मृतक को न्याय की माँग की है । 15 दिन बाद भी पीड़ित परिवार किसी अगर सरकार 15 दिन में भाजपा सरकार मृतक पांडव कुमार को न्याय दिलाने, आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी देने व सुरक्षा एक्ट बनाने पर कार्यवाही नही करेगी तो कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली भर में सड़कों पर उतर कर लोकतांत्रिक मान्यताओं के अंतर्गत आंदोलन करेंगे । जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नही मिलेगा कांग्रेस आंदोलन रुकेगा नही।
मौजूदा परिप्रेक्ष्य पर पार्टी के दिल्ली प्रदेश चेयरमैन मीडिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई के कारण बढ़ते अपराधों में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बलात्कार और अपराध, हत्या, नशा खोरी, लूट, किडनेपिंग के कारण दिल्ली अपराध में क्राइम कैपिटल बन गई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, दूध और ब्रेड की कीमतों ने आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। महंगाई की इस मार से गरीब, मध्यम वर्ग,नौकरीपेशा और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सिर्फ मई महीने में एक हफ़्ते के अंदर दिल्ली समेत देशभर में मदर डेयरी और अमूल ने दूध ₹2 प्रति लीटर महंगा किया। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, दिल्ली में सीएनजी के दाम ₹2 प्रति किलो बढ़ाए गए फिर ₹1 प्रति किलो महंगी हुई जिसके बाद कीमत ₹80.09 प्रति किलो हो गई और आज मॉडर्न ब्रेड ने ब्रेड के दाम ₹5 प्रति पैकेट तक बढ़ा दिए, जिससे रोजमर्रा के खाने का खर्च और बढ़ के मूल विकास में पूर्वाचंल के लोगों ने भूमिका निभाई है उसे नकारा नही जा सकता ।