.jpeg)
दिल्ली में हिंदी फिल्म कृष्णावतरम भाग 1 - हृदय हृदयम् स्पेशल स्क्रीनिंग में राजनीति, प्रशासन, कला और समाज जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने फिल्म का आनंद लिया। पूरा माहौल श्री कृष्ण भक्ति और भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। प्रवेश करते ही “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्णा” के मधुर भजन वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर रहे थे। पूरे ऑडिटोरियम को कनेर के सुंदर फूलों से सजाया गया था, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो दर्शक किसी दिव्य उत्सव का हिस्सा बन गए हों। फिल्म के कई भावुक और भक्ति से भरे दृश्यों पर दर्शकों ने तालियों और जयघोष के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा रहे देहरादून के रहने वाले सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने प्रभावशाली अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं सत्यभामा के किरदार में संस्कृती जयना बेहद आकर्षक और प्रभावशाली नजर आईं। फिल्म के निर्माता सज्जन राज कुरुप ने सभी मेहमानों और मीडिया से मुलाकात कर फिल्म के निर्माण के पीछे की भावना साझा की। उन्होंने ने कहा कि कृष्णावतरम भाग 1 - हृदय हृदयम् को देशभर से भरपूर प्यार मिल रहा है और फिल्म अब सफलतापूर्वक दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को देखने के बाद इसकी सराहना की और इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री घोषित किया, जो पूरी टीम के लिए गर्व और आशीर्वाद जैसा है।देश के कई बड़े संतों और महामंडलेश्वरों ने फिल्म के ट्रेलर को देखकर अपना आशीर्वाद दिया है, जिनमें श्री प्रेमानंद महाराज, श्री कैलाशानंद गिरि महाराज, श्री बालकानंद गिरि महाराज और श्री श्री रवि शंकर