.jpeg)
दिल्ली सरकार का मेट्रो मंडे का पैंतरा, शासन, बुनियादी ढांचे और जन कल्याण के क्षेत्र में सरकार की पूर्ण विफलता से ध्यान भटकाने की एक कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि यह कैबिनेट सहयोगियों के लिए महज एक पब्लिसिटी स्टंट और फोटो खिंचवाने का मौका मात्र है । सरकार ने दो दिनों में दो बार पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी करने के साथ ही डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों पर असहनीय बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी ने उन लोगों पर असहनीय बोझ डाल दिया है, जो पहले से ही सब्जियों और जरूरी चीजों सहित हर तरफ बढ़ती महंगाई से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि जब से रेखा गुप्ता सरकार सत्ता में आई है, लोगों ने केवल पब्लिसिटी के हथकंडे देखे हैं, कोई ऐसा रचनात्मक काम नहीं देखा जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि क्यों जनता को बेवकूफ बनाने के लिए मंत्रीगण दिन में एक ही बार मेट्रो सफर के दौरान फोटो खिचवा कर गायब हो जाते है। क्या मुख्यमंत्री यह उजागर करेंगी कि मंत्रीमंडल और शीर्ष अधिकारी कितने दिन मेट्रो में सफर करेंगे? यह सादगी दिखाना लोगों को गुमराह करने के लिए महज एक पब्लिसिटी स्टंट है, और शासन में सादगी बरतने का उनका कोई सच्चा इरादा नहीं है क्योंकि जब मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों को कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं और दिल्ली के लिए परियोजनाओं पर फैसले लेने है, तब वे मेट्रो में अपनी फोटो खिचवाने व्यस्त दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का ष्मेट्रो मंडेष् का पैंतरा, शासन, बुनियादी ढांचे और जन कल्याण के क्षेत्र में सरकार की पूर्ण विफलता से ध्यान भटकाने की एक कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है।
दिल्ली में प्रतिदिन 65-71 लाख तक यात्री यात्रा करते है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डीटीसी बसों की भारी कमी के कारण बसों में लोग बुरी तरह भरे होते है और बसों अपने गणतव्य तक पहुँचने के लिए लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मेट्रो के फेरे बढ़ाने के साथ-साथ दिल्ली परिवहन निगम के अंतर्गत डीटीसी बसों की संख्या की बढ़ोतरी को कार्यान्वित करने पर काम करें।