
दिल्ली: भाजपा के पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र आज से प्रारम्भ हुए। पश्चिम दिल्ली एवं नजफगढ़ जिलों के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र ऋषिकेश में जिलाध्यक्षों चन्द्रपाल बख्शी एवं राज शर्मा गौतम के संयोजन में प्रारम्भ हुए।कल 8 मई को प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा कार्यकर्ता विकास पर एवं राष्ट्रीय संगठक श्री वी. सतीश ने विचार परिवार विषय पर ऋषिकेश पहुंच कर दोनों जिलों के सत्रों सम्बोधित करेंगे। दिल्ली भाजपा की प्रशिक्षण संयोजक एवं पश्चिम दिल्ली सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री आशीष सूद एवं श्री पंकज सिंह, प्रशिक्षण सह संयोजक श्री सुमित भसीन, पश्चिम दिल्ली के वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर, विधायक पवन शर्मा, श्याम शर्मा, संदीप सहरावत, नीलम पहलवान, प्रदुमन राजपूत एवं कैलाश सांगवाल, प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख नरेश कौशिक एवं शशिभूषण राजपाल और अर्जुन वेलोटिल भी आज 7 मई के सत्रों में सम्मिलित हुए।
उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक, श्रीमती कमलजीत सहरावत, सुमित भसीन, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, योगेश आत्रेय, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, प्रवक्ता राजकुमार फलवारिया, संयोजन टीम सदस्य मुकुल डागर एवं काजल पवार ने पार्टी के इतिहास विकास, सिद्धांतिक अधिष्ठान, कार्य विस्तार, एस.आई.आर., देश के समक्ष चुनौतियां, सरकारों उपलब्धियों, बंथ प्रबंधन, मीडिया एवं सोशल मीडिया से जुड़े सत्रों को सम्बोधित किया।