नई दिल्ली 07, May 2026

लेख

1 - रक्त रंजित राजनीति से मिली मुक्ति बंगाल में पहली बार निखरा कमल

2 - कैसे होंगे केरल के सियासी समीकरण

3 - कौन सा खेला खेलेंगी ममता बैनर्जी पश्चिम बंगाल में

4 - धर्मेंद्र हुए पंचतत्व में विलीन

5 - बिहार की जानता ने फिर एक बार साबित कर दिया कि हथेली में सरसों नहीं उगाया जा सकता

6 - जेट सिक्योरिटी के साथ विसर्जन के लिए निकला लाल बाग का राजा

7 - खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे

8 - एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग

9 - ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा

10 - देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए बाबा साहिब का अमूल्य योगदान

11 - दिल्ली सरकार के 100,000करोड़ से क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मिलेगी मजबूती

12 - दशक के बाद बिखरा झाड़ू 27 साल बाद खिला कमल फिर एक बार

13 - स्वर्णिम भारत,विरासत और इतिहास पर आधारित इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह

14 - महाराष्ट्र में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

15 - तमाम कवायदों के बावजूद बीजेपी तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने को अग्रसर

16 - श्रॉफ बिल्डिंग के सामने कुछ इस अंदाज से हुआ लाल बाग के राजा का स्वागत

17 - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान

18 - देश के सीमांत इलाकों में तैनात सैनिकों में भी दिखा 78 वें स्वतंत्रता दिवस का जज्बा

19 - २०२४-२५ के बजट को लेकर सियासत विपक्ष आमने सामने

20 - एक बार फिर तीसरी पारी खेलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी

21 - केजरिवाल के जमानत पर रिहा होने पर शुरु हुई नई कवायदें

22 - मतदान की दर धीमी आखिर माजरा क्या

23 - क्यूं चलाना चाहते हैं केजरीवाल जेल से सरकार

24 - 2004-14 के मुकाबले 2014-23 में वामपंथी उग्रवाद-संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 69 % कमी

25 - कर्तव्य पथ दिखी शौर्य की झलक

26 - फ़ाइनली राम लल्ला अपने आशियाने में हो गये हैं विराजमान

27 - राजस्थान का ऊँट किस छोर करवट लेगा

28 - एक बार फिर गणपति मय हुई माया नगरी मुंबई

29 - पत्रकारिता की आड़ में फर्जीवाड़े के खिलाफ एनयूजे(आई) छेड़ेगी राष्ट्रव्यापी मुहीम

30 - भ्रष्टाचार, तुस्टिकरण एवं परिवारवाद विकास के दुश्मन

31 - एक बार फिर शुरू हुई पश्चिम बंगाल में रक्त रंजित राजनीति

32 - नहीं होगा बीजेपी के लिऐ आसान कर्नाटक में कांग्रेस के चक्रव्यूह को भेद पाना

33 - रद्द करने के बाद भी नहीं खामोश कर पायेंगे मेरी जुबान

34 - उत्तर-पूर्वी राज्यों के अल्पसंख्यकों ने एक बार फिर बीजेपी पर जताया भरोसा

35 - 7 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री

36 - गुजरात में फिर एक बार लहराया बीजेपी का परचम

37 - बीजेपी आप में काँटे की टक्कर

38 - सीमित व्यवस्था के बावजूद धूम-धाम से हो रही है छट माइय्या की पूजा

39 - जहाँ आज भी पुजा जाता है रावण

40 - एक बार फिर माया नगरी हुई गणपतिमय

41 - एक बार फिर लहराया तिरंगा लाल किले की प्राचीर पर

42 - बलवाइयों एवं जिहादियों के प्रति पनपता सहनभूतिक रुख

43 - आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी के रूप में मनाया जा रहा है 8 वाँ विश्व योग दिवस

44 - अपने दिग्गज नेताओं को नहीं संभाल पाई कांग्रेस पार्टी

45 - ज्ञान व्यापी मस्जिद के वजु घर में शिवलिंग मिलने से विवाद गहराया

46 - आखिर क्यूँ मंजूर है इन्हे फिर से वही बंदिशें.....

47 - पाँच में से चार राज्यों में लहराया कमल का परचम

48 - पेट्रोलियम, फर्टिलाइजर एवं खाद्य सामाग्री पर मिलने वाली राहत में लगभग 27 फीसदी की कटौती

49 - जे&के पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बाबूराम शर्मा मरणोपरांत अशोक चक्र से संमानित

50 - आखिर कौन होंगे सत्ता के इस महाभोज के सिकंदर

पहलगाम, पुलवामा, पठानकोट और अब अमृतसर-जालंधर हमला कैसे हुआ

दिल्ली: पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए बम ब्लास्ट को लेकर राजनीति कर रही भाजपा पर आम आदमी पार्टी ने जोरदार पलटवार किया है। ‘‘आप’’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल का चुनाव लूटने के बाद भाजपा कह रही है कि अब पंजाब की बारी है। पंजाब में बम ब्लास्ट कराकर अमन चैन बिगाड़ना और लोगों में झगड़े कराना ही भाजपा का मिशन पंजाब है। अमृतसर और जालंधर में जो बम ब्लास्ट हुआ, वह भाजपा के ‘मिशन पंजाब’ के चुनावी रणनीति का ही एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आईएसआई के बीच गहरा रिश्ता है। आईएसआई के जरिए ही भाजपा देश में बम ब्लास्ट कराने और अमन-चैन बिगाड़ने का काम करती है। लेकिन पंजाब में भाजपा की नफरती दाल नहीं गलेगी। अगर पंजाब का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करेगी तो जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। बुधवार को पंजाब में दो जगहों पर बम ब्लास्ट हुआ और उसके बाद भाजपा बौखलाकर बयानबाजी कर रही है। 2017 में पंजाब चुनाव के पहले जब वहां अकाली दल और भाजपा की सरकार थी, तब ऐसे ही मौड़ का ब्लास्ट कराया गया था। आजतक उसका कोई अता-पता नहीं चला। तब सरकार भाजपा और अकाली दल की थी। अब जब यह ब्लास्ट हुआ है तो बंगाल के चुनाव के तुरंत बाद भाजपा कह रही है कि अब उनका मिशन पंजाब है। भाजपा का ‘मिशन पंजाब’ पंजाब में ब्लास्ट कराना है; वहां का अमन-चैन बिगाड़ना, नफरत फैलाना और झगड़े कराना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि उन्हें आईएसआई से कैसे जोड़ दिया गया। भाजपाइयों का तो आईएसआई के साथ का पुराना इतिहास है। पुलवामा का ब्लास्ट में हमारे जवान मारे गए, 350 किलो आरडीएक्स हिंदुस्तान की सीमा में कैसे आया, आज तक इसका पता नहीं चला। पहलगाम में हमारी बहनों के माथे के सिंदूर उजाड़े गए, उसको लेकर ऑपरेशन सिंदूर भी हो गया, लेकिन आज तक इन सवालों का जवाब नहीं मिला कि वहां से सुरक्षा किसके आदेश से हटाई गई थी। देश में शासन और जम्मू-कश्मीर की कानून व्यवस्था भाजपा के हाथ में है और वहां सुरक्षा हटा ली गई। आतंकवादी आए और लोगों को मार कर चले जाते हैं, लेकिन आज तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला कि 350 किलो आरडीएक्स कहां से आया और पहलगाम की सुरक्षा क्यों हटाई गई?
 इस बात का भी जवाब नहीं मिला कि पंजाब के अंदर पठानकोट में आतंकवादी हमला हुआ था, जहां हमारे जवान शहीद हुए थे और उस घटना की जांच के लिए भाजपा ने उस संगठन को बुलाया था जिससे इनका चोली-दामन का रिश्ता है। वहां आईएसआई आई थी, और वह मोदी जी के राज में आई थी। मोदी जी ने आईएसआई को हिंदुस्तान बुलाया और कहा कि पठानकोट में आकर भारत माता के शहीद सपूतों की जांच करे। यह वही आईएसआई है जो हिंदुस्तान में अलग-अलग जगहों पर आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देती है और उस आईएसआई से भाजपा का गहरा रिश्ता है। उसी आईएसआई के माध्यम से पूरे देश का अमन-चैन बिगाड़ने, ब्लास्ट कराने और घटनाएं कराने का काम भाजपा करती है।
 अमृतसर और जालंधर में जो ब्लास्ट हुआ है, वह भाजपा की चुनावी राजनीति की शुरुआत है और उनके मिशन पंजाब का एक उदाहरण है। लेकिन मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहता हूं कि यह पंजाब है, अगर पंजाब का अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, तो वहां की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी और चुनाव में भाजपा की जमानतें भी जब्त कराएगी। इसलिए जो कांड भाजपा पूरे देश भर में घूम-घूम कर करती है, जो साजिशें रचती है, ब्लास्ट कराती है, दंगे-फसाद कराती है और नफरत फैलाती है, वह प्रयोग पंजाब में करने की कोशिश न करे। आईएसआई के साथ भाजपा का जो मिलाजुला रिश्ता है, उस खूंखार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तानी संगठन के बारे में अब पूरे पंजाब और देश को बताने का काम हम लोग करेंगे।
इन सवालों का जवाब आज तक देश खोज रहा है। पहलगाम, पुलवामा, पठानकोट और अब अमृतसर और जालंधर के मामले में भाजपा को जवाब तो देना होगा। खाली उछल-उछल कर आरोपों से इनकार करने और पल्ला झाड़ लेने से काम नहीं चलेगा। हम लोग देख रहे हैं कि मणिपुर जल रहा है, लेकिन पिछले तीन साल से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा को कोई चिंता नहीं है। वे चाहते हैं कि देश का माहौल खराब रहे और बिगड़ा रहे। सबने देखा है कि बंगाल के अंदर चुनाव जीतने के बाद किस तरह से वहां पर हिंसा हो रही है। अभी बुधवार को ही वहां मुख्यमंत्री के दावेदार शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या हो गई। उससे पहले तृणमूल के लोगों के ऊपर हमले हुए, उनके ऑफिसेस जलाए गए और उन पर कब्जा किया गया। बंगाल में दिखाई दे रहा है कि भाजपा यही बदलाव करने आई है। मोदी जी भाषण बहुत अच्छा देते हैं कि बदले की नहीं, बदलाव की राजनीति करनी है और वे यही बदलाव कर रहे हैं और भाजपा यही सब पंजाब में करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए देश और पंजाब के लोगों को ऐसी घृणा फैलाने वाली, ब्लास्ट कराने वाली और नफरत फैलाने वाली पार्टी से सावधान रहना चाहिए। जम्मू-कश्मीर में भाजपा के अंदर तो लश्कर-ए-तैयबा का आदमी भी पकड़ा गया था, जो इनकी पार्टी का पदाधिकारी था और उसका सीधा रिश्ता लश्कर-ए-तैयबा के साथ था। मध्य प्रदेश में भी इनके कुछ कार्यकर्ता पकड़े गए थे जिनका रिश्ता आईएसआई के साथ था। इसलिए पूरी भाजपा को इतना बेचैन होने की जरूरत नहीं है कि उन्हें आईएसआई से कैसे जोड़ा गया, क्योंकि भाजपा के आईएसआई के साथ गहरे रिश्ते हैं। उन्हें ऐसी बेचैनी नहीं दिखानी चाहिए, क्योंकि उनकी चालबाजी पूरा देश समझने लगा है।

04:21 pm 07/05/2026

संपादक

डा. अशोक बड़थ्वाल

Mobile : 91-9811440461

editor@dhanustankar.com

Slideshow

समाचार

1 - पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र

2 - पहलगाम, पुलवामा, पठानकोट और अब अमृतसर-जालंधर हमला कैसे हुआ

3 - सुप्रीम कोर्ट के सर्वेक्षण की आड़ में रिहायशी इलोकों में बिज़नेस सीज करने के नोटिस

4 - टेम्पो ड्राइवर और सब्जी विक्रेता बनकर अंडरकवर ऑपरेशन

5 - एमसीडी अफसरों के उत्पीड़न के कारण एएसआई द्वारा आत्महत्या के मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं

6 - पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाक़ात कर मौजूदा राजनीतिक हालातों पर की चर्चा

7 - बंगाल और असम के साथ संपूर्ण देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री संकल्पित

8 - मुख्यमंत्री पद के लिए केरल में रहेगी कांग्रेस की निर्णायक भूमिका

9 - भारत के स्वास्थ्य अवसंरचना और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर मंथन

10 - मेवात बर्गलरी गैंग का किंगपिन 3 साल बाद गिरफ्तार

11 - रिवाज से तीसरी आँख : के सी बोकरिया का सफर

12 - केन्द्रीय कैबिनेट में 72 सदस्यों में सिर्फ 7 महिलाएं हैं: देवेन्द्र यादव

13 - विपक्ष में रहते हुए भी सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज उठाती है उठाती रहेगी आम आदमी पार्टी

14 - मेयर कार्यालय में दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही एवं उपमेयर का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन

15 - प्रवेश वाही बने दिल्ली के नये मेयर

16 - 2500 रुपये वाली मोदी गारंटी फेल दिल्ली की महिलाओं को नहीं मिले 25 पैसे:आतिशी

17 - रंगपुरी में जल संकट संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का उल्लंघन

18 - रीमा गौतम सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित

19 - बढ़ते नशे एवं व्यापारियों को धमकी कारोबार के प्रति और 2027 में पंजाब से भी

20 - सत्याग्रह के सिद्धांतों का पालन करते हुए कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे केजरीवाल

21 - सरना ब्रदर्स एवं मंजीत सिंह के निष्कासन पिछले फैसले पर पक्की मोहर

22 - पंजाब के गद्दारों को जनता सबक जरूर सिखाएगी

23 - कांग्रेस चलाऐगी बेहतर दिल्ली अभियान

24 - पंजाबी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का पिट्ट सियापा

25 - आला कमान का ठप्पा दोबारा बने अंकुश नारंग एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष

26 - दिल्ली में चमकेगी नारी शक्ति, बॉली बोनांज़ा लेकर आ रहा है अवॉर्ड नाइट

27 - स्टैंगिंड कमेटी के 3 में से एक सीट पर जलज चौधरी प्रत्याशी

28 - प्रियंका के सशक्त नेतृत्व में उभर कर आने की आशंका के कारण राहुल बिल के विरोध के लिए प्रेरित

29 - महिला आरक्षण के नाम पर घड़ियाली आँसू

30 - महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का प्रयास: राहुल गाँधी

31 - अध्यात्म यात्रा को बड़े परदे पर जीवंत करने का प्रयास श्री बाबा नीब करौरी महाराज

32 - रामगोपाल यादव के चुनावी मसलों पर सनसनीखेज दावे

33 - जयंता लाइटिंग ने ओरिस्टार के साथ इलेक्ट्रिकल सेगमेंट में रखा बड़ा कदम