
दिल्ली: 13 दिन पहले जाफरपुर कलाँ में रिश्तेदार का जन्मदिन मनाने आये पांडव कुमार की पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक उनकी अस्थियों का विसर्जन नहीं किया जाएगा । इंसाफ की गुहार के लिए उनकी अस्थियों को दिल्ली के विभिन्न कोनों में ले जाया जाएगा । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने इस बाबत एससी /एसटी एक्ट की तरह छेत्रवाद को लेकर आक्रमक रवैये के लिए कानूनी प्रावधान की माँग भी की है ।
पुनिया बिहार से सांसद पप्पू यादव ने घटनाक्रम पर रोष जताते हुए कहा कि जब भी संकट या प्रतिरोध की स्थिति में पूर्वांचली ही क्यूँ कोपभाजन के शिकार होते हैं जबकि देश राज्य के निर्माण मे पूर्वांचलियों की भूमिका अहम है सब्जी बेचने वालों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक पूर्वांचली हैं । यूँ कहिये किसी शहर को गति देने वाले पूर्वांचली हैं । आख़िर पूर्वांचलियों से इतनी नफरत क्यूँ ? पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार को 50000 रुपये की सहायता राशि दी है । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो सुधांशु कुमार का कहना है कि बिहार सरकार ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की राहत राशि दी है लेकिन सहायता तो दूर दिल्ली स्थित सियासतदानों ने घटनाक्रम से दूरी बनाइय हुई है ।
कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी मृतक के परिवार के साथ है । सड़क से लेकर न्यायालय तक इंसाफ़ के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार है ।