कार्यकर्ताओं का समर्पण ही अन्य दलों से अलग एवं श्रेष्ठ बनाता है
.jpeg)
दिल्ली: बाहरी दिल्ली जिले के पं. दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान में भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कार्यकर्ता संभाल एवं दायित्वबोध विषय सत्र को सम्बोधित किया और कहा की कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है। भाजपा संगठन एवं नेतृत्व हमेशा अपनी कार्यकर्ता रूपी अमूल्य पूंजी को धरोहर की तरह मानते हैं क्योंकि हमारे कार्यकर्ताओं का समर्पण ही हमे सभी अन्य दलों से अलग एवं श्रेष्ठ बनाता है।
उत्तराखंड के जिम कार्बेट पार्क क्षेत्र में आयोजित बाहरी दिल्ली, महरौली एवं दक्षिण दिल्ली के प्रवास शिविरों के विभिन्न विषय सत्रों को राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री पवन राणा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत एवं योगेन्द्र चांदोलिया, विधायक अजय महावर, वरिष्ठ नेता सुभाष सचदेवा और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर आदि ने सम्बोधित किया।कल प्रातः के सत्र के साथ तीनों जिलों के प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हो जायेंगे।
08:44 pm 12/05/2026