.jpeg)
दिल्ली: राजधानी के ताज पैलेस में आयोजित “7वें सिक्स सिग्मा लीडरशिप समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” में पत्रकार रीमा गौतम को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित डॉक्टर, उद्योगपति, नीति-निर्माता और लीडर्स ने भाग लिया। समारोह में भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना सहित विभिन्न सुरक्षा बलों के अधिकारियों के साथ-साथ कई जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसी मंच पर रीमा गौतम को उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सराहा गया।