दिल्ली विधानसभा जैसी हाई-सिक्योरिटी वाली जगह में गेट तोड़कर कार का अंदर घुसी
.jpeg)
दिल्ली: भाजपा की चार इंजन की सरकार में देश की राजधानी दिल्ली में सिर्फ आम आदमी ही असुरक्षित नहीं है, बल्कि दिल्ली विधानसभा भी सुरक्षित नहीं है। सोमवार को विधानसभा की हाई सिक्युरिटी की तब पोल खुल गई, जब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक कार गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। आम आदमी पार्टी ने कड़ी सुरक्षा के बीच कार सवारों को गेट तोड़ कर विधानसभा में अंदर घुसने को सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ‘‘आप’’ विधायक दल के चीफ व्हिप संजीव झा ने कहा कि भाजपा राज में जब दिल्ली विधानसभा ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे कैसे सुरक्षित हो सकती है?
बुराड़ी से ‘‘आप’’ संजीव झा ने विधानसभा के टूटे गेट की फोटो सोशल मीडिया एक्स पर साझा कर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर बड़ा सवाल उठ रहा है। विधानसभा जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह में गेट तोड़कर कार का अंदर घुस जाना गंभीर चूक है। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार की ओर से चुने हुए विपक्ष के विधायकों को गेट पर रोका जाता है, और दूसरी तरफ कोई गाड़ी सीधे अंदर पहुंच जाती है। दिल्ली में लगातार बम की धमकियां मिल रही हैं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी हमला हो चुका है और अब विधानसभा में गेट तोड़ कर कार का अंदर घुसने की घटना हो गई। भाजपा सरकार को दिल्लीवालों को बताना चाहिए कि क्या यही देश की राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था है? दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन आती है, तो जवाबदेही कौन लेगा? अगर विधानसभा सुरक्षित नहीं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी?
07:44 pm 06/04/2026