अध्यारमयात्रा को बड़े परदे पर जीवंत करने का प्रयास श्री बाबा नीब करौरी महाराज

दिल्ली: सिने प्रेमियों के इंतेजार की घड़ियाँ हुई पूरी श्री बाबा नीब करौरी महाराज देश भर के सिनेमा हॉलों में हो रही है 24 अप्रैल को होगी रिलीज । दिल्ली के गोल मार्किट स्थित होटल मेट्रोपोलिटन में मीडिया से रूबरू होकर फ़िल्म के निर्देशक शरद सिंह ठाकुर एवं उनकी कास्ट टीम ने फिल्म के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। सुबोध भावे, समिक्षा भटनागर, वर्षा मणिकचंद, अनिरुद्ध दवे और हितेन तेजवानी ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को साँझा किया । फ़िल्म आध्यात्मिक यात्रा को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का एक प्रयास है , जिसमें महान संत के जीवन, उनके चमत्कारों और उनके उपदेशों को दर्शाया गया है। फिल्म का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर ने किया है। फिल्म में सुबोध भावे मुख्य भूमिका में श्री बाबा नीब करौरी महाराज के रूप में नजर आएंगे। समिक्षा भटनागर सिद्धि मां, वर्षा मणिकचंद भक्ति मां और अनिरुद्ध दवे जीवन दादा (बाबा जी के सेवक) की भूमिका निभा रहे हैं। हितेन तेजवानी भी फिल्म में अहम किरदार में दिखाई देंगे।
फिल्म का निर्माता बलराम गर्ग, बलवीर सिंह, खड़क सिंह गौर और नीलम सिंह भी होटल मेट्रोपोलिटन में दिखाई दिए । ये लोग फ़िल्म के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली आए थे । फ़िल्म का निर्माण नीब करोरी बाबा के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चार साल की रिसर्च पर आधारित इस फ़िल्म के निर्माण की प्रक्रिया 7 दिसंबर 2020 से शुरू हुई । निर्देशक का कहना है उस दिन से उन्होंने मांसाहार छोड़ दिया । फ़िल्म में बाबा का किरदार निभा रहे सुबोध भावे जो कि मराठी फ़िल्मों के जानेमाने कलाकार हैं ।
08:43 pm 15/04/2026