आम आदमी पार्टी का चुनाव कैंपेन सांग जेल का जवाब वोट से
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए अपना कैंपेन सॉन्ग "जेल का जवाब वोट से" लांच किया। यह कैंपेन सॉन्ग देश में चल रही तानाशाह सरकार की वजह से पैदा हुए हालातों को बयां करता है, सीएम अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी दलों के नेताओं को साजिशन जेल में डालने, बेरोजगारी, महंगाई समेत जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को को उठता है।
यह गीत आने वाले खतरों के बारे में बताता है कि अगर भाजपा किसी भी तरह सत्ता में आई तो देश का संविधान बदल जाएगा और यह आखिरी चुनाव होगा। इस गीत को "आप" के वरिष्ठ नेता एवं तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने लिखा है और अपनी आवाज भी दी है। आम आदमी पार्टी इस गीत को अलग-अलग प्लेटफार्मों के जरिए जनता तक पहुंचाएगी। पार्टी अपने चुनावी कैंपेन के तीसरे चरण की शुरुआत 27 अप्रैल से करेगी, जिसमे अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके संदेशों को लेकर जनता के बीच जाएंगी। साथ ही, पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगह-जगह चुनावी सभाएं, डोर टू डोर करके जनता तक अपनी बात पहुंचाएंगे।
चुनावी कैंपेन सॉन्ग की लांचिंग के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता, दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे, कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन, दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान, एमसीडी के प्रभारी दुर्गेश पाठक, मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह और आदिल खान मौजूद थे।
गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावी अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए 'जेल का जवाब और से' थीम सॉन्ग लॉन्च कर रही है ताकि अरविंद केजरीवाल का संदेश जनता तक पहुंचाई जा सके। पिछले चुनाव में भी पार्टी के थीम सॉन्ग का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें पूरा भरोसा है कि यह थीम सॉन्ग सॉन्ग भी इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और दिल्ली के जनता के साथ मिलकर अपने वोटों के दम पर इस तानाशाह सरकार का जवाब देने में सफल होंगे। थीम सॉन्ग की मदद से अलग-अलग प्लेटफार्म से पूरे दिल्ली के अंदर लोगों को इकट्ठा करने में मदद मिलेगी। 27 अप्रैल से पार्टी के चुनाव अभियान का अगला चरण शुरू होने जा रहा है। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनका संदेश लेकर लोगों के बीच में जाएंगी। पूरी पार्टी अरविंद केजरीवाल के विचार पर चलकर देश में चल रहे तानाशाही, जुल्म और अत्याचार के खिलाफ मिलकर लड़ेगी।
गोपाल राय ने कहा कि पहले चरण के बाद जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री की भाषा बदली है, वो इस बात का संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी का 400 पार का नारा पूरी तरह से खोखला है। देश की जनता ने पहले चरण में ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 'अबकी बार भाजपा की हार' का संकेत दे दिया है। दिल्ली के अंदर भी इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में सातों सीटों पर भाजपा की तानाशाही का हम जवाब देंगे। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को हराएंगे और इस तानाशाही और जेल का जवाब अपने वोट से देंगे।
आम आदमी पार्टी का लोकसभा चुनाव के लिए कैंपेन का थीम सॉन्ग तिमारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने लिखा है और उन्होंने ही इसे गाया भी है। थीम सॉन्ग को लेकर दिलीप पांडे ने कहा कि अब तक आम आदमी पार्टी के जितने भी चुनावी कैंपेन सोंग लॉन्च हुए हैं, उसमें जनता का सेंटीमेंट दिखाया गया। किसी भी पॉलिटिकल पार्टी की जो प्रतिबद्धता, प्रतिरोध है कि हम किसके खिलाफ हैं और उनके जो वादे हैं, पूरा कैंपेन इन्हीं दो बातों पर आधारित होता है। हमारा कैंपेन सॉन्ग लोगों की भावनाओं को दर्शाता है। इस सॉन्ग के मुखड़े में जो बातें हैं, वो इस समाज की हकीकत है। भाजपा के कुशासन में बिल्कुल यही सब हो रहा है। भाजपा का जिन लोगों ने विरोध किया, उन लोगों को जेल में डाल दिया गया। झारखंड के सीएम को जेल में डाल दिया, कांग्रेस का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा के खिलाफ जिसने आवाज़ उठाई, उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जो भाजपा को पैसा दिया उसे बरी कर दिया गया। भाजपा ने सरथ चंद्र रेड्डी से 60 करोड रुपए लेकर उसको जमानत दे दिया। *मंच पर खाली रखी गई थी केजरीवाल की कुर्सी*
07:52 pm 25/04/2024