
.jpeg)

दिल्ली : केजरीवाल शासन के दौरान संघर्ष की खट्टी-मीठी यादों को विज्ञप्ति के माध्यम से साँझा करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रवीण शंकर कपूर ने जानकारी दी कि 2016 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने योजनाबद्ध तरीके से दिल्ली के तीनों नगर निगमों को आर्थिक रूप से पंगु करने के तत्कालीन मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के षड्यंत्र के विरूद्ध उनके निवास पर ओचक प्रदर्शन की योजना बनाई । तत्कालीन प्रदेश महामंत्रियों एवं निगम नेता के साथ उन्हें प्रदर्शन को करवाने का दायित्व सौंपा। दिल्ली के तत्कालीन तीनों नगर निगमों के पार्षद सिविक सेंटर पर एकत्र हुए, सबसे पहले प्रदेश मीडिया प्रभारी ने मुख्य मंत्री के सिविल लाइन स्थित आवास के पास पहुंचकर पुलिस बंदोबस्त की जानकारी ली एवं इस बाबत तत्कालीन नगर निगम नेता सुभाष आर्य को साँझा की ।