.jpeg)
दिल्ली: मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और होटल फ्लोरिस स्टे में 6 कमरों की अनुमति थी, लेकिन अवैध रूप से 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। न फायर एनओसी थी और न ही फायर एग्जिट। एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने साधा निशाना और पूछा सवाल भाजपा शासित MCD की नाक के नीचे यह सब किसके संरक्षण में चल रहा था? उन्होंने दिल्ली के मेयर एवं एमसीडी आयुक्त से माँग की है कि संबंधित अधिकारी DHO और MHO को तत्काल निलंबित किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने इसे हादसा नहीं, भाजपा शासित MCD की लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम बताया । उनका कहना है कि अगर फायर सेफ्टी नियमों का पालन हो रहा था तो इतनी बड़ी त्रासदी कैसे हुई? फायर एनओसी थी भी या नहीं? बेसमेंट का इस्तेमाल नियमों के अनुसार हो रहा था या नहीं? और अंत में फायर सेफ्टी ऑडिट कब हुआ। उन्होंने मामले निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ख़िलाफ सख्त कार्यवाही की माँग की है । पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिये ।