
दिल्ली: भोपुरा बॉर्डर पर नाकाबंदी कर पुलिस को मिली भारी सफलता । पारिवारिक भ्रमण के बिना पर कमर्शियल वैगन आर में लाई जा रही 1504 ग्राम हेरोइन हुई बरामद । जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17.5 करोड़ के लगभग है । उपलब्ध जानकारी के अनुसार बरेली से अवैध रूप से लाई जा रही हेरोइन को गाजियाबाद एवं दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फैले नेटवर्क के माध्यम से खपाया जाना था । वैगन आर में सवार पति पत्नी आरिफ़ 46 वर्ष एवं शिखा अली उम्र 30 साल फिलहाल हिरासत में हैं । ये लोग इंदिरा मार्केट नारायणा गाँव के रहने वाले हैं । पुलिस को झाँसा देने के लिए ये दोनों मिलकर नशीली दवाइयों की तस्करी किया करते थे । मादक पदार्थों की तस्करी से पहले आरिफ गाजीपुर मुर्गा मंडी की एक दुकान में अकाउंटेंट का काम करता था । कोरोना के दौरान उसकी जॉब चली गई । जीविका के लिए उसने वैगन आर खरीदकर टैक्सी सर्विस शुरू की इसी दौरान उसकी मुलाकात बरेली के मादक पदार्थों के तस्कर राहिल से हुई । आरिफ एवं शिखा का बच्चा है ।
आरंभिक जाँच से पता चला है कि यह लोग राहिल से मादक पदार्थ लिया करते थे । इनके तीसरे साथी झुम्मन को भलस्वा डेरी से गिरफ्तार किया गया । उसके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । तहक़ीक़ात के दौरान उसने कबूला कि वह यह मादक पदार्थ आरिफ़ से लेता था । मामले पर तफ़तीश जारी है । पुलिस को यह सफलता टेक्निकल सर्विलेंस एवं कड़ी मशक्कत के बाद हासिल हुई ।