
दिल्ली: सैकड़ों लोग लापता होना सामान्य बात नहीं । 700–800 मामलों की जानकारी सामने आ चुकी है। बुराड़ी विधानसभा सहित कई इलाकों से लगातार खबरें आ रही हैं । इनमें ज्यादातर बच्चियाँ और छोटे बच्चे गायब हैं।आम आदमी पार्टी से बुराड़ी क्षेत्र के विधायक संजीव झा ने आशंका जताई कि यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग है या फिर दिल्ली में कोई संगठित अपराध चल रहा है । उनका कहना है कि पहले थाना कमेटी थी और पुलिस की निगरानी होती थी । आज ना तो निगरानी है और ना ही जवाबदेही ।
दिल्ली देश की राजधानी है । यहाँ पर गृह मंत्री हैं मुख्यमंत्री हैं । डबल इंजन सरकार होने के बावजूद भी अपराध क्यूँ बढ़ रहे हैं । बुराड़ी के विधायक ने निशाना साधते हुए कहा पुलिस निष्क्रिय है एवं सरकार खामोश है । दिल्ली को भगवान के भरोसे छोड़ दिया गया है ।