
दिल्ली: सदन की कार्यवाही में अवरोध करने के लिए भाजपा के पटना साहिब से सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी लोकतांत्रिक प्रक्रिया, लोकतांत्रिक शुचिता, संवैधानिक मर्यादा और संसद की नियमावली, किसी को भी नहीं मानते हैं। उनका सोच है कि जो मेरे मन में आएगा, वो मैं करूंगा। इसलिए उन्होंने अपनी पार्टी का भी बेड़ागर्क कर दिया है। पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर का कहना है कि जिस दिन राहुल गांधी संसद में ख़ुराफ़ात कर रहे थे उसी दिन महाराष्ट्र के जिला परिषद के चुनावों के परिणाम घोषित हुए । वहाँ भी कांग्रेस पार्टी साफ हो गई । यह चिंता का विषय है कि राहुल गांधी का पूरा आचरण अब अराजक होता जा रहा है।
उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ना ही वो हिंदुस्तान को समझते हैं ना ही हिंदुस्तान की राजनीति । वंदे मातरम को पूरा गाये जाने के लिए जारी नोटिफिकेशन पर राहुल गांधी कहाँ खड़े हैं ? याने कि वंदे मातरम गया जाए कि नहीं ?