
दिल्ली: देश की राजधानी में कई प्राइवेट स्कूलों द्वारा बोर्ड के बच्चों के एडमिट कार्ड रोके जा रहे हैं खुली ब्लैकमेलिंग चल रही है।एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने APEEJAY Schoo साकेत के गेट पर प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों को संबोधित करते हुए साधा निशाना । बताया जा रहा है कि पैरेंट्स से लाखों रुपये की मांग की जा रही है। APEEJAY School में शिक्षा विभाग की अधिकारी की मौजूदगी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि दिल्ली मुख्यमंत्री, मंत्री, शिक्षा विभाग सब प्राइवेट स्कूल के साथ खड़े हैं।