.jpeg)
दिल्ली: आज भलस्वा लैंडफिल साइट् पर आम आदमी पार्टी के द्वारा की गई नौटंकी कोई जनहित में किया प्रदर्शन नही बल्कि "आप" नेताओं की मक्कारी भरी राजनीतिक नौटंकी बताते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली के महापौर, निगमायुक्त एवं अन्य अधिकारी लगातार बता चुके हैं की भलस्वा लैंडफिल साइट् से ले जाकर कोई कूड़ा किराड़ी या दिल्ली के किसी भी अन्य क्षेत्र में नही डाला जा रहा पर यह खेदपूर्ण है की आम आदमी पार्टी नेता लगातार झूठी ब्यानबाज़ी करके दिल्ली देहात के लोगों के बीच भ्रम फैलाने में लगे हैं ।
यह दुखद है कि सम्बंधित अधिकारियों के बार बार यह बताने की कोई कूड़ा नही बल्कि कूड़े से निकली "इनरट मिट्टी" को कहीं कहीं जमीन भराव के लिए डाला गया है "आप" के निगम पार्षदों ने आज भलस्वा लैंडफिल साइट् पर धूर्ततापूर्ण प्रदर्शन किया।