
दिल्ली: समाचार पत्र जलाना पंजाब की "आप" सरकार द्वारा वहां मीडिया पर चलाये जा रहे दमन चक्र जैसा घिनौना रूप है । प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने निशाना साधते हुए कहा कि समाचार पत्र जला करके भारद्वाज ने साबित कर दिया है की यदि यह फिर कभी सत्ता में आये तो फिर 2013 से 2024 तक जैसा मीडिया दमन चक्र चलायेंगे । उन्होंने आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक समाचार पत्र को जलाने की कड़ी निंदा की है।
मीडिया प्रमुख ने कहा है की शायद दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार हुआ है की किसी राजनीतिक दल के नेता ने अपने दृष्टिकोण से खबर ना छापने पर सार्वजनिक रूप से समाचार पत्र जलाया है। यह समाचार पत्र जलाना पंजाब की "आप" सरकार द्वारा वहां मीडिया खासकर एक ग्रुप पर चलाये जा रहे दमन चक्र जैसा घिनौना रूप है। 11 वर्ष लगातार अरविंद केजरीवाल सरकार ने मीडिया पर दबाव बनाया की भाजपा को खबरों में स्थान ना दें और आज जब विपक्ष में हैं तो "आप" नेता समाचार पत्र जला कर मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।