
माई भागो माँवा धियाँ दी फ़ौज माताओं एवं बेटियों को नशे के ख़िलाफ लड़ाई में आगे लाने का प्रयास बताते हुए शिरोमणि अकाली दल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने की भटिंडा से सांसद बीबी हरसिमरत कौर की तारीफ़ । उनका कहना है कि इस अभियान को माई भागो के ऐतिहासिक स्थान पर ले जाने से एक बहुत मजबूत संदेश मिला है । बीबी हरसिमरत कौर बादल ने महिलाओं से अपील की है कि वे गांव गांव मोहल्लों में ग्रुप बनायें नशीले पदार्थों के तस्करों, सप्लायर एवं उन्हें संरक्षण देने वालों की पहचान कर इनकी जानकारी नशे के खिलाफ गठित इस टास्क फोर्स को दें ।
पंजाब की महिलाओं की इस मुहिम को संदिग्ध ड्रग नेटवर्क की रिपोर्ट करने का एक नेटवर्क बताते हुए शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि पंजाब की महिलाओं को इस मुहिम में शामिल करके उनके ग़ुस्से और दर्द को एक सामाजिक मजबूत सामाजिक आंदोलन में बदला जा सकता है ।