
दिल्ली: ज्ञान, सीखने एवं रचनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के मकसद से एक अहम सामुदायिक पहल के तहत, आज बाहरी उत्तरी जिले के पुलिस स्टेशन नरेला इंडस्ट्रियल एरिया कॉम्प्लेक्स में लक्ष्य - दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन जोन-1 के लॉ एंड ऑर्डर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर देवेश चंद्र श्रीवास्तव के करकमलों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी , पुलिसकर्मी एवं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न ।
लक्ष्य पब्लिक लाइब्रेरी को समुदाय के छात्रों एवं युवाओं के लिए पढ़ने, सीखने, शिक्षा और आत्मविकास के लिए एक अच्छा माहौल देने के मकसद से बनाया गया है । यह पहल सामुदायिक पुलिसिंग और पुलिस और जानता के बीच सार्थक जुड़ाव को मजबूत करने के प्रति प्रतिबद्धता की एक पहल है । मौके पर जनसंवाद का भी आयोजन किया गया जिसमें आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि एवं स्थानीय निवासी शामिल हुए। स्पेशल पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह, पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं बाहरी उत्तर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उठाये गए मसलों के निवारण का आश्वासन दिया ।
इस में दो राय नहीं कि जनसंवाद पुलिस एवं समुदाय के बीच सीधा संवाद और तालमेल मजबूत करने के लिए एक अहम मंच है । मौके पर उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए पुलिसकर्मियों को संमानित किया गया ।