मुंबई: अनंतचतुर्दशी के सुरक्षा इतेजामात से निपटने के बाद अगले दिन फुरसत के लम्हों में हुआ नागपाड़ा पुलिस थाना वसाहत के गणपति का विसर्जन । पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन ने डीजे एवं ढोल ढमाके की तर्ज पर किया धमाल । फिल्मी धुनों की तर्ज पर पुलिसकर्मी थिरकते नजर आये ।
.jpeg)
गिरगांव चौपाटी को विसर्जन के लिए जाने वाली लगभग हर छोटी बड़ी गणपति की प्रतिमा नागपाड़ा थाना क्षेत्र से होकर गुजरती है यहाँ तक कि विसर्जन के लिए जा रहे लाल बाग चा राजा भी यहीं से होकर गुजरता है और नागपाड़ा चौक पर पुष्प हार पहनाकर उसका स्वागत होता है । ऐसे में सुरक्षा इंतेजामात के साथ यातायात नियंत्रण इसी थाने के अंतर्गत आता है ।
![]()
.jpeg)
.jpeg)
इस बार नागपाड़ा पुलिस वसाहत में गणपति के साथ झांकी के रूप में भगवान कृष्ण अपनी तर्जनी पर गोवर्धन पर्वत उठाये दिखाई दिए उनके साथ पर्वत के नीचे संरक्षण में आये गोकुलवासी दिखाई दिए । इसे विसर्जन के लिए गणपति के साथ शामिल नहीं किया गया । विसर्जन के दौरान उड़ाये जा रहे गुलाल के बीच थिरकते हुए पुलिसकर्मियों का मिजाज ही कुछ अलग था । हर बार की तरह इस बार भी सर्वाधिक बजाई गई धुन " कोई जन्नत की वो हूर नहीं मेरे कालिज की एक लड़की है ..." रही ।