
दिल्ली: आज हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल सभी घटकों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि देश के हर मतदाता के अधिकारों की रक्षा के लिए वे एकजुट हैं एवं आगामी 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर संविधान बचाओ रैलियाँ निकाली जायेंगी । 6 अक्टूबर को विपक्ष के सभी सांसद दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगे । अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में माननीय राष्ट्रपति से मुलाकात कर मसले पर संज्ञान लेने के लिए प्रयास किया जायेगा । विपक्ष द्वारा 5 मेघा रैलियों का आयोजन किया जाएगा जिनमे से एक मेघा रैली का आयोजन दिल्ली में 1 अक्टूबर को होगा । अंत में एसआईआर एवं मतदाता सूची से संबंधित सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के तुरंत निपटारे की अपील की जाएगी ।
गठबंधन की बैठक में सभी नेताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। जो नेता बैठक में मौजूद नहीं थे, उन्होंने भी ऑनलाइन माध्यम से अपने सुझाव साझा किए।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का कहना है कि मोदी-शाह चुनाव आयोग से कठपुतली की तरह काम करा रहे हैं। ये लोग सिर्फ वोटों की चोरी करके चुनाव जीत रहे हैं। जब हमारे लोग इसका विरोध करते हैं, तो उन्हें परेशान किया जाता है। इसके खिलाफ गठबंधन मजबूती से अवाज उठायेगा ।पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी के अनुसार आज देश में एक बड़ा स्कैम हुआ है- जिसका परिणाम जनता भुगत रही है। बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके अलग-अलग राज्यों में सरकार बनाई। लेकिन अब पर्दाफाश हो चुका है कि ज्ञानेश कुमार चोर है, डाकू हैउसने लोगों का वोट चोरी किया, ईवीएम मशीनों को जला दिया और काउंटिंग में गड़बड़ी की। इसलिए ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा देना होगा।अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो बड़ा आंदोलन होगा । हम सभी मिलकर इस 'वोट चोरी' के खिलाफ लड़ेंगे।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के अनुसार गठबंधन की बैठक में काफी अच्छी चर्चा हुई है और वोट चोरी से जुड़े मामले पर सभी से बात हुई। सभी का मानना है कि BJP, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला किया है।