दिल्ली: तीन को पंजाब से एवं एक को दिल्ली से गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच एनडीआर द्वारा गठित एक टीम ने ईएसआई हैंडलर शहज़ाद भाटी की शय पर चलाए जा रहे आतंकी नेटवर्क जो कि अवैध हथियारों की सप्लाई के धंधे में भी लिप्त था ,किया नस्तेनाबूत । बताया जा रहा है कि यह लोग दिल्ली में दहशतगर्दी की वारदात को अंजाम देने वाले थे । गिरफ्तार अभियुक्तों में शुभदीप सिंह, गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि एवं साजन सिंह अमृतसर के रहने वाले हैं एवं उनका एक अन्य साथी गगनप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है ।
.jpeg)



आरंभिक जाँच से पता चला है कि शुभदीप सिंह का गाँव पंजाब बॉर्डर से तीन किलोमीटर के अंदर था । उसे ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा हथियार एवं नशीले पदार्थ मिलते थे और वह नेटवर्क के माध्यम से इन्हें ठिकाने लगाता था । गुरजंत सिंह एवं साजन सिंह चचेरे भाई हैं यह दोनों पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर संपर्क में रहते थे । गगनदीप सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहता था और उसे पुलिस दिल्ली में पुलिस थाने, पिकेट की वीडियो बनाने एवं फायरिंग का काम दिया गया था । साजन सिंह को इससे पहले भी पंजाब पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था ।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना एवं तकनीकी सर्विलेंस के आधार पर दिल्ली एवं पंजाब के विभिन्न ठिकानों पर दबिश के बाद हासिल हुई । पहली गिरफ्तारी मजीठा रोड अमृतसर से शुभदीप सिंह की हुई थी एवं उसके कब्जे से एक जिगाना पिस्टल, चार जिन्दा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद हुए । पड़ताल के बाद पता चला कि वह आईएसआई के पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद के संपर्क में था जो उसे असला एवं मादक पदार्थ सप्लाई करता था । उसकी निशानदेही पर अन्य तीन की गिरफ्तारी हुई । गगनप्रीत को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया । इनके पास से असला एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई ।
अभियुक्त फिलहाल हिरासत में हैं एवं तहक़ीक़ात जारी है ।