.jpeg)
दिल्ली: कल श्री अकाल तख्त के पंचप्यारों द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बावजूद गुरु टेग बहादुर खालसा कालेज (सांध्य ) के छात्र अश्मित सिंह की छात्र संघ के चुनावों में भागीदारी नहीं हुई बहाल । अश्मित के समर्थन में एसओआई के साथ शिरोमणि अकाली दल भी मैदान में उतर आया है । शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना एवं जागो पार्टी की अगुवाही में मीडिया से रूबरू होकर सिख सियासत से जुड़े हुए हल्कों ने माँग की है कि कालिज छात्र संघ के चुनाव में महासचिव की एक सीट ख़ाली है जिसके लिए अभी कोई दावेदारी नहीं है यह पद अश्मित सिंह को दिया जाए ।
फैसला अश्मित के पक्ष में नहीं होने पर एक बार फिर अकाल तख्त के सामने फरियाद रखी जाएगी एवं कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी, इलेक्शन कमेटी एवं दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंधन कमेटी को घेरे में लिया जाएगा । शिरोमणि अकाली दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबंधन के मौजूदा अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका पर राजनीतिक हितों के लिए धार्मिक संस्थानों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन की दो दशकों की गतिविधियों के पब्लिक ऑडिट की मांग की है ।
उनका कहना है कि प्रबंधन कमेटी एक इलेक्टेड बॉडी है ना कि श्री अकाल तख्त के पेरलल बॉडी । दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव में अकाली दल की छात्र शाखा एसओआई के उम्मीदवारों की उम्मीदवारी बेबुनियाद तरीके से रद्द करके उन्होंने संवैधानिक एवं मानवीय भावनाओं को चूर चूर कर दिया है । उन्होंने डॉलाइट द्वारा की गई प्रबन्धन के फाइनेंसियल ऑडिट रिपोर्ट को पब्लिक डोमेन में डाले जाने की माँग भी की है । साथ ही प्रबन्धन द्वारा सामाजिक शैक्षिक एवं स्वास्थ्य संस्थाओं की इंडिपेंडेंट ऑडिट करवाये जाने की माँग की है ।