![]()
.jpeg)
दिल्ली: भाजपा के 252 मंडलों एवं 12 जिलों का संगठात्मक प्रशिक्षण कार्य पूर्ण हो गया है और अब केवल चांदनी चौक एवं केशवपुरम जिलों का प्रशिक्षण शेष रह गया है । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ ही पूर्वी दिल्ली से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने शाहदरा एवं मयूर विहार जिलों के शिविरों को प्रदेश की प्रशिक्षण टोली सदस्यों सांसद कमलजीत सहरावत, राजकुमार शर्मा, सुमित भसीन और शाहदरा जिले के अध्यक्ष दीपक गाबा एवं मयूर विहार जिलाध्यक्ष विजेन्द्र धामा की उपस्थिती में सम्बोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने समीक्षा समापन भाषण में कहा की सभी कार्यकर्ताओं ने देर रात तक अंताक्षनी आदि खेलकर राजनीतिक दबाव को कम करते हुए आपसी समन्वय बढ़ाया और फिर सभी ने सुबह सामूहिक योगा का आनंद लिया। उन्होने कहा की यह प्रशिक्षण शिविर जहां कार्यकर्ताओं को खासकर नये साथियों को पार्टी के इतिहास विकास से लेकर कार्य पद्धति एवं मीडिया सोशल मीडिया के उपयोग का महत्व समझा गया है तो वहीं सामूहिक रात्रि मनोरंजन एवं सुबह के योगा ने नया टीम भाव अर्जित किया है।