.jpeg)
दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने एसआईआर प्रक्रिया को पूर्णतः संविधान सम्मत तथा चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत माना है। निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए इसे आवश्यक भी बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्य सभा सदस्य डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कांग्रेस और विपक्ष की राजनीतिक, नैतिक और संवैधानिक तीनों स्तरों पर करारी पराजय बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार और बंगाल में हार, देश में अराजकता फैलाने की नाकाम कोशिश, और अब सुप्रीम Court में SIR पर याचिका खारिज होना, विपक्ष विशेषकर राहुल गांधी के लिए पीसीएम याने कि पोलिटिकल, कान्सटीट्युशनल और मोरल हार है। इंडिया गठबंधन, जो सनातन धर्म विध्वंसक और घुसपैठियों संरक्षक है, उसका वास्तविक चरित्र आज देश के सामने उजागर हो गया है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनकी राजनीतिक शैली पाँच आयामों पर आधारित है । पहला करार: चीन, दूसरा विचार : यूरोप, तीसरा दृष्टिकोण: अमेरिका, चौथा परिवार: इटली और पाँचवा मतदाता: बांग्लादेशी । उन्होंने अपशब्दों की भाषा को संतुलित करने पर बल दिया ।