गुरु पूरब पर सिख धर्म के साथ किया खिलबाड़ गुरु नानक देव से ऊपर लगाई ख़ुद की तस्वीर

दिल्ली: गुरु नानक देव जी से ऊपर अपनी फोटो लगाकर शुभकामना संदेश भेजने पर दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही पर एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने बोला तीखा हमला कहा कि भाजपा ने गुरु पूरब पर सिख धर्म का मजाक बनाया है। मेयर प्रवेश वाही ने अपने शुभकामना संदेश में श्री गुरु नानक देव जी से ऊपर अपनी फोटो रखी और उनका सिर भी नंगा है। उन्होंने प्रवेश वाही से जवाब मांगा कि क्या आपको सिख धर्म के बारे में पता नहीं है या फिर जानबूझ कर सिख समाज का मजाक बनाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर सिख धर्म का मज़ाक बनाया। महापौर प्रवेश वाही ने एक मैसेज जारी किया। इस मैसेज के अंदर उन्होंने खुद को गुरु नानक देव जी से ऊपर दिखाया। यह संदेश दिल्ली नगर निगम की ओर से भेजा गया है। मैसेज में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएँ लिखा हुआ है। इस मैसेज के अंदर साफ़-साफ़ प्रवेश वाही गुरु नानक देव जी की फ़ोटो से ऊपर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही प्रवेश वाही का सिर भी नंगा है। भाजपा को सिख धर्म के बारे में कुछ भी नहीं ज्ञान है। भाजपा को यह ज्ञान भी नहीं है कि जहां पर गुरु नानक देव जी की फ़ोटो होती है, उससे ऊपर अपनी फ़ोटो नहीं लगा सकते। भाजपा को यह भी नहीं पता कि हम सिर नंगा करके गुरु नानक देव जी की फ़ोटो नहीं लगा सकते। या फिर प्रवेश वाही ने जानबूझ कर हमारे धर्म का मजाक बनाने के लिए ऐसा किया। प्रवेश वाही ने हमारे सिख समाज और सिख धर्म का मज़ाक बनाया है।
07:09 pm 24/11/2026